फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

Sat, 06 Oct 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लाठीचार्ज
भाजपा दफ्तर के सामने 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में कटऑफ घटाने और रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने शुक्रवार को जमकर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज में अभिषेक यादव, तूफान सिंह, अजय वर्मा समेत करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को चोटें आईं।
विज्ञापन

2 of 4
लाठीचार्ज
बीटीसी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारी टोलियों में एकत्र हुए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भाजपा मुख्यालय के सामने पहुंचे और सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सड़क पर लेट गए।  पुलिस व प्रदर्शनकारियों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

3 of 4
लाठीचार्ज
बवाल बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे आदित्य पांडेय संघर्षी ने कहा कि 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती के विज्ञापन में तो न्यूनतम अर्हता 40 से 45 प्रतिशत थी, लेकिन बाद में सरकार ने इसे घटाकर 30 से 33 फीसदी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

4 of 4
लाठीचार्ज
इसे ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन परिणाम 40 से 45 फीसदी कटऑफ के आधार पर जारी हुआ। इससे कई अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके और इस भर्ती प्रक्रिया में 30 हजार पद खाली रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें