फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत पर कई जगह सड़कें धंसी, कालोनियों में जलभराव, तस्वीरें

Thu, 10 Jun 2021 02:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
यूपी में गुरूवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है पर शहरों में कई जगह जलभराव हो गया तो कई जगह कालोनियों में घरों तक पानी भर गया। हर वर्ष बारिश होने पर ऐसे ही हालात हो जाते हैं।

वहीं, लखनऊ में कई जगह सड़कें धंस गईं। बताया जा रहा है कि अमृत योजना के तहत हो रहे काम के बाद सिर्फ मिट्टी डालकर ही खोदे गड्ढे भर दिए गए जिससे बारिश होने पर मिट्टी धंस जा रही है।

शहर में हर बार बारिश के मौसम में ऐसे ही नजारे रहते हैं लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई स्थाई प्रबंध होता हुआ नजर नहीं आता।

गुरूवार को यूपी के कई शहरों में सुबह से ही झमाझम बारिश होने लगी जो कि दोपहर करीब 12 बजे तक होती रही। इससे लोगों को सड़कों व कालोनियों में जलभराव का सामना करना पड़ा। आगे देखें अलग-अलग जिलों की तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कई जगह सड़कें धंस गईं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
कई जगह की सड़कें तो पूरी तरह उधड़ गईं।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
सड़कों पर इस तरह पानी भर गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
कालोनियों में जल निकासी की सुविधा न होना इस बार भी मुश्किल बनी।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
हालांकि, कुछ इलाकों को देखकर लगा कि मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में झमाझम बारिश का नजारा।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
बहराइच शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा में भरा पानी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में बारिश का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें