राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव है तो सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को पूरे दिन इसी तरह वर्षा होती रहेगी।
हालांकि, लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लखनऊ में ठंडी हवा, काले बादल और लगातार बारिश से तापमान में काफी कमी आई है। बुधवार को तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया।
अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा।
वहीं, लखनऊ में कई जगह पर पेड़ भी गिर गए जिससे कई रास्ते बाधित हो गए। जिसका असर यातायात पर पड़ा।
तस्वीरों में देखें लखनऊ व आसपास के जिलों में बारिश से हुआ हाल: