फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: नोएडा डीएम को हाईकोर्ट की फटकार, आकाश पर फिर भड़कीं मायावती, राम मंदिर को जल्द मिलेंगे डिप्टी सीईओ

Sun, 13 Sep 2026 06:07 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 9
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम - फोटो : facebook/medharoopam10

नोएडा डीएम को हाईकोर्ट की फटकार

हाई कोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा एक छात्रा को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अवैध रूप से हिरासत में रखने का आदेश पारित करने के तरीके की कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि यदि बेलगाम नौकरशाही का ऐसा तानाशाही आचरण जारी रहा, तो उत्तर प्रदेश एक 'ऑर्वेलियन डिस्टोपिया' में बदल सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 9
राम मंदिर: ज्वाइंट व डिप्टी सीईओ के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर को जल्द मिलेंगे ज्वाइंट व डिप्टी सीईओ

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उनकी टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ के पदों पर जल्द नियुक्ति किए जाने की तैयारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 9
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

मायावती बोलीं- आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहे में चल रहे हैं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बयान देकर कहा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। मेरे अस्वस्थ होने की फैलाई जा रहीं बातें पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहे पर चल रहे हैं। अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 9
सम्मेलन में रक्षा मंत्री का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रक्षा मंत्री बोले- पहले हर जिले में था माफिया, अब उत्पाद से पहचान

आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खटीक समाज का गौरवशाली इतिहास है। इसने राष्ट्र की रक्षा, आक्रांताओं से सभ्यताओं को नष्ट होने से बचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आकर लड़ाइयां लड़ी हैं। समाज के राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण को इतिहासकारों ने इतिहास में लिखा नहीं है या योगदान का सही उल्लेख नहीं किया है। इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 9
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

बरेली को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ राजभाषा पुरस्कार

राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए बरेली जिले को केंद्र सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 15 सितंबर को नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको सभागार में आयोजित 'हिंदी दिवस एवं अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन' के दौरान प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान को बरेली की आयकर आयुक्त ज्योत्सना जौहरी प्राप्त करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 9
कांग्रेस नेता निधि शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'अमरमणि को कांग्रेस में शामिल किया तो जंतर मंतर पर करूंगी अनशन', मधुमिता की बहन का एलान

अमरमणि त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में पैरवी कर रहीं उनकी बहन निधि शुक्ला ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर अमरमणि को कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी में शामिल किया गया तो वह जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन और अनशन करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 9
सांसद चंद्रशेखर को बाराबांकी में पुलिस ने रोका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका

यूपी के गोंडा में विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में सियासत गर्म है। रविवार को परिजनों से मिलने जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रामनगर पुलिस ने रोक लिया। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर पुलिस ने काफिले को रोककर चंद्रशेखर आजाद को बुढ़वल गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

9 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

सीएम योगी बोले- जब तक सनातन धर्म का झंडा ऊंचा रहेगा, कोई भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता

रायबरेली में चल रही शिवपुराण कथा में सीएम योगी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इस तरह की कथाएं सनातन की ध्वजा को मजबूत करती हैं। जब तक सनातन धर्म का झंडा ऊंचा रहेगा, कोई भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें