घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की लुप्तप्राय परियोजना के वन्यजीव प्रतिपालक अबु अरशद ने बताया कि 30 मई से जून के पहले पखवारे तक चली घड़ियालों की हैचिंग का समय पूरा हुआ है। इस बार करीब 515 से अधिक अंडे हैचिंग के लिए रखे गए थे। इनमें से 500 घड़ियाल हैचिंग के बाद बाहर आए हैं। अब इन्हें अगले 22-24 महीनों तक यहीं रख कर पाला जाएगा। उसके बाद वर्ष 2021 की गर्मियों में जहां से भी मांग आएगी, वहां इन्हें भेजा जाएगा। दक्षिण भारत के राज्यों से भी कई बार मांग आती है।