फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिलखिलाए चेहरे, बच्चों ने बीच रोड की जमकर मस्ती, तस्वीरें

Wed, 03 Jul 2019 04:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मानसूून की पहली झमाझम बारिश से मंगलवार को लखनऊवासी खिलखिला उठे। उमस भरी गर्मी के बीच पूरा शहर बारिश से तरबतर हो गया। दोपहर में आंधी अंधड़ के बाद करीब एक घंटे तक धीमी-तेज बौछारें पड़ी तो रात को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी।

 
विज्ञापन

2 of 7
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में मौसम के ऐसे ही तेवर जारी रहने की संभावना जताई है। सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बाद तेज धूप ने तपाना शुरू जरूर किया, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद तेज हवा के झोंकों के साथ बादलों ने डेरा डाला और कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ धीमी-तेज बौछारों से शहर को तरबतर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
मौसम - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में हजरतगंज, कैसरबाग, लालबाग, निशातगंज, डालीबाग, कैंट में हुई अचानक तेज बारिश से बाइक सवारों को बचने तक मौका नहीं मिला। पहली झमाझम बारिश के चलते दिन का पारा भी सरका।

4 of 7
मौसम - फोटो : अमर उजाला
ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 6.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। रात को भी शहर के तमाम इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं।
विज्ञापन

6 of 7
बारिश से तरबतर हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बदलाव के बाद से ठहरी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश से तरबतर हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला
अभी मानसूनी बारिश के आसार के बीच बादलों की आवाजाही, कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें