फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधाएं, घंटे के हिसाब से ये होगा किराया

Tue, 19 Mar 2019 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ जंक्शन पर बने डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम - फोटो : amar ujala
खूबसूरत दीवारें। गद्देदार, आरामदायक बेड और हाईटेक शौचालय। कमरे एकदम चकाचक। लखनऊ जंक्शन पर बने डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम में यात्रियों को अब होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि जहां पहले 12 या 24 घंटे के लिए इनकी बुकिंग करानी पड़ती थी, वहीं अब यात्री न्यूनतम तीन घंटे के लिए भी डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम बुक करा सकेंगे। इन्हें पीपीपी मॉडल पर तैयार किया गया है और 22 मार्च से इसकी सेवा मिलनी शुरू हो जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लखनऊ जंक्शन पर बने डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम - फोटो : amar ujala
आईआरसीटीसी ने पीपीपी मॉडल पर एम दिनशॉ एंड रंजीत होटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसकी सूरत संवारी है। डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम जल्द नए कलेवर में नजर आएगा। पहले चरण में सात एसी डीलक्स रूम तैयार किए गए हैं और 16 बेड की डॉरमेट्री बनाई गई है, जिसमें चार बेड महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे। नई व्यवस्था की खास बात यह है कि अब न्यूनतम तीन घंटे के लिए बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

3 of 5
लखनऊ जंक्शन पर बने डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम - फोटो : amar ujala
पुरानी व्यवस्था में यात्रियों के साथ रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ता था। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि रिटायरिंग रूम में एसी लगवाए हैं। यहां चुनाई और पुताई भी हुई है। होटल के कमरे की तरह इसकी खूबसूरती को निखारा गया है। शौचालय से लेकर बेड तक नए कलेवर में दिखेंगे। खूबसूरत लाइट व झूमर लगाए गए हैं। लकड़ी के काम पर खासा ध्यान दिया गया है। साथ ही फर्श की टाइल्स तक बदली गई है। यात्रियों के मनोरंजन के लिए टीवी भी रहेगा।

4 of 5
लखनऊ जंक्शन पर बने डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम - फोटो : amar ujala
केबिन वाली होगी डारमेट्री
अत्याधुनिक डारमेट्री को केबिन वाला बनाया गया है। इसे अंदर से लॉक किया जा सकेगा। इसमें लाइट, चार्जिंग प्वॉइंट आदि सुविधाएं दी गई हैं। वहीं, रिटायरिंग रूम का किराया आठ सौ से अब भले ही 900 रुपये कर दिया गया हो, लेकिन सुविधाएं इसके हिसाब से  बढ़ा दी गई हैं।

अब यह है किराया
                     डॉरमेट्री            एसी रिटायरिंग रूम
3 घंटे              100 रुपये            500 रुपये
6 घंटे              200 रुपये            700 रुपये
9 घंटे              300 रुपये            900 रुपये
12 घंटे            350 रुपये            1200 रुपये
24 घंटे            400 रुपये            1500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लखनऊ जंक्शन पर बने डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम - फोटो : amar ujala
कभी भी करा सकेंगे बुकिंग
डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम में होटल सी सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि पहले जहां न्यूनतम 12 घंटे के लिए बुकिंग होती थी, वहीं अब तीन घंटे केलिए भी बुक करा सकेंगे और किसी भी समय। - -अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें