ट्यूमर
- फोटो : amar ujala
जांच में पता चला कि बच्चेदानी में बाएं अंडाशय की ओर ट्यूमर है। यह ट्यूमर इतना बढ़ गया है कि वह डायफ्राम पर दबाव डाल रहा है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसकेबाद एक मई को ऑपरेशन किया गया, जिसमें पेट से 11.5 किलो का ट्यूमर निकला। यह करीब 40 गुणा 35 सेंटीमीटर का था। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य हो गई है। यह ट्यूमर बाएं साइड था। ऐसे में दोनों अंडाशय सहित पूरी बच्चेदानी भी निकाल दी गई है। इसकी बायोप्सी भी कराई गई है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डा. अंजू कुमारी रानी के साथ डॉ. दीपा कपूर, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. शालिनी अग्रवाल, एनेस्थिसिया से डॉ. आरती और डॉ. आकांक्षा भी शामिल रहीं।