फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम व परिवहन मंत्री ने देखा आगरा बस हादसे का भयावह दृश्य, बोले- अब ये होंगे इंतजाम

Mon, 08 Jul 2019 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे के दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

हादसे की विभीषिका देख वो भी व्यथित नजर आए। परिवहन मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुबह तीन से पांच के बीच ड्राइवर को नींद आने से अक्सर हादसे होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ड्राइवरों को अलर्ट रखने के लिए कोई सिस्टम विकसित किया जाए। हम इस पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुबह के समय जरूरी है कि बसों के ड्राइवर रुकें और चाय पियें। जिससे कि वह अलर्ट रह सकें और हादसे न हों।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर डिप्टी सीएम व परिवहन मंत्री के साथ विधायक राम प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद शवों को पानी से निकाला गया और गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं जताई है साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में घायल युवक अंकुर के अनुसार एसी जनरथ बस लखनऊ से रविवार रात को चली थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पहुंचते ही हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस यमुना एक्सप्रेस वे से 60 फीट नीचे झरना नाले में जा गिरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें