इलाहाबाद जाने के लिए निकली डेंटल स्टूडेंट दो घंटे बाद हॉस्टल वापस आ गई। दोपहर में उसके कमरे में दुपट्टे से लटकती उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
2 of 5
दुपट्टे से लटका मिला डेंटल छात्रा का शव
- फोटो : Amar Ujala
लखनऊ के सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंस में एमडीएस की छात्रा प्रेरणा चौधरी (29) ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
दुपट्टे से लटका मिला डेंटल छात्रा का शव
- फोटो : Amar Ujala
गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 105 में उसकी लाश दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती मिली। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ पीजीआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रेरणा चौधरी मूल रूप से इलाहाबाद के जयंतीपुर धूमनगंज की रहने वाली थी।
4 of 5
दुपट्टे से लटका मिला डेंटल छात्रा का शव
- फोटो : Amar Ujala
वह शनिवार को इलाहाबाद जाने के लिए निकली थी। पर, दो घंटे बाद ही वापस लौट आई। केयरटेकर स्मिता मिश्रा को उसने सिर्फ इतना बताया कि इलाहाबाद जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। सोमवार सुबह से ही उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
दुपट्टे से लटका मिला डेंटल छात्रा का शव
- फोटो : Amar Ujala
दोपहर में उसके भाई संजीव चौधरी ने फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। संजीव ने शाम लगभग पांच बजे केयरटेकर स्मिता मिश्रा से संपर्क करके प्रेरणा का हाल जानने की कोशिश की। स्मिता मिश्रा ने प्रेरणा के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो घटना का पता चला।