फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिला धन का जखीरा, गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2016 10:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ के गोमतीनगर में पुलिस ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की कार से 15 लाख के पुराने नोट बरामद किए हैं। कार सवार दो प्रॉपर्टी डीलरों को हिरासत में लेकर तहकीकात की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि दयाल पैराडाइज चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक कार से एक हजार के पुराने नोटों की 15 गड्डियां बरामद कीं हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कार सवार प्रॉपर्टी डीलर सुमित शुक्ला व बालकृष्ण मिश्रा को हिरासत में लेकर रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। आशियाना इलाके के रहने वाले बालकृष्ण ने बताया कि त्रिवेणीनगर-2 निवासी सुमित पर उसके 15 लाख रुपये बकाया थे।
विज्ञापन

4 of 4
कई बार तगादा किया और आज उससे रकम लेकर लौट रहा था। रकम संबंधित लेखा जोखा है। सुमित ने भी बालकृष्ण की बात की पुष्टि की। पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें