एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बुधवार को रिश्वत लेते हुए सप्रू मार्ग से रंगेहाथ दबोचा। तालकटोरा थाने में केस दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 5
राजकुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी के किसान राजेश सिंह ने अपने खेतों को एक साथ करने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार सिंह से बातचीत की। राजकुमार ने इस काम के लिए दस हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
3 of 5
राजकुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
राजेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। टीम ने बुधवार को राजेश सिंह से रकम लेकर तय स्थान पर पहुंचने को कहा। टीम भी उनके पीछे थी।
4 of 5
राजकुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
बुधवार दोपहर में राजेश सिंह सप्रु मार्ग स्थित चकबंदी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राजकुमार को फोन कर रकम लेने के लिए बुलाया।