फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शोरूम में घुसे बदमाश, लूटपाट के बाद मासूम बेटे के सामने मारी व्यापारी के सीने में गोली

Thu, 14 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
आदर्श नगर स्थित एचआर ज्वेलर्स में मंगलवार को बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। शोरूम के मालिक ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

2 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
जख्मी हालत में उन्हें तुरंत मैक्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त हेमंत कौशल (40) के रूप में हुई है। हेमंत आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास सपरिवार रहते थे। मकान के भूतल पर उनकी एचआर ज्वेलर्स नाम से शोरूम था।

4 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे पुलिस को शोरूम में लूटपाट के दौरान मालिक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
बेटे के सामने मारी गोली हेमंत के परिवार वालों ने बताया कि घटना के समय शोरूम में हेमंत के अलावा उनका 13 साल का बेटा और नौकर अशोक मौजूद थे। हेमंत बेटे को पढ़ा रहा था। जबकि अशोक कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने तीन बदमाश शोरूम में घुसे और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर सोने के जेवरात को समेटकर अपने बैग में रख लिया।
विज्ञापन

6 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
जबकि चांदी के जेवरात को छोड़ दिया। लूटपाट के बाद जब बदमाश भागने लगे तो हेमंत ने बैग पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। इसी दौरान एक बदमाश ने पीछे मुड़कर हेमंत को काफी पास से सीने में गोली मार दी। गोली सीने के आरपार हो गई। वारदात अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jweller loot and murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं पता कितने की लूट हुई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि बदमाश अपने साथ कितनी रकम के जेवरात लेकर गये हैं। पुलिस परिवार वालों के संपर्क में है और उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बदमाश 15 से 20 लाख के जेवरात लूटे हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें