फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में पत्नी का गला रेतकर मार डाला, रिजल्ट लेकर लौटे बच्चे तो मिली मां की लाश, तस्वीरें

Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 4
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दंपती के बच्चे रिजल्ट लेने स्कूल गए थे। बताया जा रहा है कि पति व पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा था। इसी के चलते नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर डाली। मायके पक्ष ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्या आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

शहर के मिर्दही टोला में रहने वाली रश्मि मिश्रा (35) का पति श्याम किशोर मिश्र से विवाद चल रहा था। रश्मि के मायके पक्ष ने श्याम किशोर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है। इसी के चलते दो साल पहले रश्मि पति का घर छोड़कर मिर्दही टोला में अलग मकान बनवाकर दोनों बेटों अभिषेक व आलोक संग रहती थी। रविवार को रश्मि के बच्चे अभिषेक व आलोक अपना रिजल्ट लेने के लिए स्कूल गए हुए थे। इसी बीच श्याम किशोर वहां पहुंच गया। इससे पहले कि रश्मि कुछ समझ पाती, श्याम किशोर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर रश्मि ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 4
बताते हैं कि उस दौरान रश्मि के घर पर उसके रिश्तेदार का पुत्र शोभित भी मौजूद था। श्याम किशोर को रश्मि की पिटाई करते देख शोभित मदद के लिए पुकार लगाता हुआ घर के बाहर भाग आया। इसी बीच श्याम किशोर धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर भाग गया। इस पर घर के आंगन में ही रश्मि ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

मोहल्ले वालों से खबर पाकर सीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटना के संबंध में रश्मि की मां ने श्याम किशोर मिश्र के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने व हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास की बात कही है।(बच्चों को सांत्वना देता सीओ।)
विज्ञापन

3 of 4
बच्चे स्कूल में और उठ गया सिर से मां का साया
श्याम किशोर मिश्र व रश्मि की तीन संतानें हैं। इनमें आलोक (12) व अभिषेक (8) मिर्दही टोला में अपनी मां रश्मि के साथ रहते थे। जबकि तीसरा पुत्र आदर्श (10) श्याम किशोर के रिश्तेदार बिसवां के मोहल्ला शेख सरांय निवासी गुड्डू के घर में रहता है। आलोक और अभिषेक क्षेत्र के ही एक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र हैं। रविवार को स्कूल में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम था। इस वजह से आलोक व अभिषेक स्कूल गए थे। रिजल्ट लेकर जब बच्चे घर पहुंचे तो मां की लाश देखकर सहम गए। सीओ, कोतवाल व महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों को संभाला और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

4 of 4
आए दिन घर आकर पीटता था
सात वर्ष से रश्मि व श्याम किशोर के बीच विवाद चला आ रहा है। रश्मि मिर्दही टोला में रहने लगी तो श्याम किशोर वहां भी अक्सर आकर उसकी पिटाई करता था। जब मोहल्ले के लोग हस्तक्षेप करते थे, तब वह उनको भी बुरा भला कहता था।

रुपये-गहने का लेनदेन भी था विवाद की जड़
पति-पत्नी में रुपयों का लेनदेन भी विवाद की जड़ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्याम किशोर का कुछ रुपया व जेवर लेकर रश्मि ससुराल से चली आई थी। उन रुपयों व जेवर को लेने के लिए श्याम किशोर रश्मि के घर पहुंचकर मारपीट करता था। रश्मि मिश्रा (फाइल फोटो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें