यूपी के चित्रकूट में एक बेहद चाैकाने वाला मामला सामने अाया है। यहां घर में आग लगा कर अंदर साे रहे पूरे परिवार काे जिंदा फूंकने का प्रयास किया गया। अाग की लपटें देख जब परिवार वालाें की अांख खुली ताे उनके हाेश उड़ गए। खुद काे अाग से घिरा हुअा देख उन लाेगाें ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
घटना भरतकूप पुलिस चौकी के टिटिरहा रोड अकबरपुर की है। यहां की सुनीता देवी पत्नी राजाकोल ने बताया कि रात को दो बच्चों के साथ वह पति के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ोसी ने रंजिश के चलते उसके घर में आग लगा दी। कुछ देर बाद आग की लपटें जब कमरे तक पहुंची तो नींद खुल गई और बाहर की ओर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
घर के पास ही मौजूद आरोपी लाठी लेकर खड़ा था और गाली देते धमकी दे रहा था कि जो भी बाहर निकलेगा उसको मार डालेगा। इस दौरान चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी ग्रामीणों को भी डराने का प्रयास किया। इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दबंग के हाथ से लाठी छीन ली और आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आग से एक कमरे की लगभग 25 हजार की गृहस्थी जल गई। महिला ने बताया कि रात में ही यूपी 100 को भी सूचना दी गई थी। मौके पर पुलिस आई और आरोपी को पकड़ ले गई, पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। महिला ने शनिवार को एसपी को दिए पत्र में बताया कि आरोपी के खिलाफ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे भगा दिया गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।