रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी राजकरण सिंह (45) पुत्र स्व. लाल बहादुर सिंह का रविवार सुबह खेत में शव मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव खून से लथपथ था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के अनुसार मृतक राजकरण बीते शनिवार की शाम अंधेरा होने के बाद अपने साथी कंगन और कल्लू के साथ था। उसकी दोनों साथियों से किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई और फिर मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि तीनों ने साथ बैठकर शराब पी या नहीं फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
4 of 5
पुलिस कर्मियों ने पूरी डिटेल नोट की।
- फोटो : amar ujala
वहीं, परिजनों का कहना है कि राजकरण रात को घर भी नहीं आया था। एएसपी विश्वजीत का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।