भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। उन्होंने मंदिर में पूजा कर मिठाई बांटी। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार शाम को पूजा कर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े और खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा कर राजनाथ सिंह के लिए दुआएं मांगी और लोगों में लड्डुओं का वितरण किया। आतिशबाजी से इलाके में धुआं- धुआं हो गया। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं और कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय हैं। प्रदेश के लगभग हर जिले में कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर जश्न मनाया।