फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बसों से एयरपोर्ट भेजे जाएंगे हज यात्री, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Tue, 10 Jul 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से मदीना के लिए उड़ान भरने वाले हज यात्रियों को इस बार भी एसी बसों से हज हाउस से एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लो फ्लोर बसों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत न हो।  
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
हज के लिए पहली उड़ान 14 जुलाई को मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होगी। हज यात्रियों को अपनी उड़ान से 48 घंटे पहले ऑनलाइन या फिर हज हाउस में रिपोर्ट करनी होगी। उनको वहां गेट पर ही कुली मिलेंगे। हज कमेटी का कैंप कार्यालय मंगलवार से मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
प्रदेश भर से करीब 33,000 यात्री हज के लिए रवाना होंगे। इनमें करीब 14,500 यात्री लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से मदीना भेजे जाएंगे। लखनऊ  से उड़ानें 14 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक रवाना होंगी। राज्य हज कमेटी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। हज यात्रियों को वीजा, पहचान कड़े व अन्य प्रपत्र उड़ान से एक दिन पहले हज हाउस में उपलब्ध कराए जाएंगे। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
इस बीच, हज हाउस में सफाई का काम भी किया जा रहा है। हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा विभाग को हज हाउस में 12 बेड वाले अस्थायी चिकित्सालय की व्यवस्था करने और छूट गए हज यात्रियों को टीके लगवाने की व्यवस्था करने को भी कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
25 रुपये में उपलब्ध होंगे कुली 
हज हाउस में अपनी आमद दर्ज कराने के लिए आने वाले आजमीन-ए-हज को अपना सामान नहीं उठाना पड़ेगा। हज कमेटी 25  रुपये के भुगतान पर कुली मुहैया कराएगी। हज हाउस के अंदर हाजियों के  साथ केवल एक ही खिदमतगार के जाने की अनुमति है। राज्य हज कमेटी के सचिव ने बताया कि पिछले साल कुली का शुल्क 30 रुपये तय था, लेकिन इस बार पांच रुपये कम देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें