फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: कोरोना से बचाव के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अक्षय कुमार आए आगे, राहत सामग्री भेजी

Sat, 29 May 2021 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
कोरोना से जूझ रहे मरीजों और इस पर काबू पाने में जुटे अफसरों व कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार भी आगे आए हैं। स्मृति व अक्षय ने भारी मात्रा में मास्क, साबुन, पीपीई किट व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अमेठी भेजे हैं। यह सामग्री शनिवार को डीएम व एसपी को मुहैया कराई गई है।

अमेठी सांसद व केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी शनिवार को भारी मात्रा में कोरोना बचाव सामग्री लेकर डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे। डीएम को 35 हजार एन-95 मास्क, 200 हाई कंसंट्रेटर मास्क, 35 हजार साबुन, 2000 पीपीई किट व 42 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए।

विजय गुप्ता ने स्मृति की पहल पर अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की लंदन में संचालित संस्था दैविक फाउंडेशन के माध्यम से भेजे गए आठ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व आठ युडिमीफायर भी डीएम को दी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके बाद एसपी के कैंप कार्यालय पहुंचे विजय गुप्ता ने एसपी दिनेश सिंह को पुलिस वालों में वितरित करने के लिए 15 हजार एन-95 मास्क व 15 हजार साबुन दी।
विज्ञापन

3 of 5
अमेठी - फोटो : amar ujala
विजय गुप्ता ने बताया कि डीएम को उपलब्ध कराई गई सामग्री में 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 200 हाई कंसंट्रेटर मास्क, 2000 पीपीई किट, 15 हजार एन-95 मास्क व 15 हजार साबुन स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा गया है। 

4 of 5
अमेठी - फोटो : amar ujala
इसके अलावा एक हजार सफाई कर्मियों को चार हजार एन-95 मास्क व चार हजार साबुन, दो हजार आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए आठ हजार एन-95 मास्क व आठ हजार साबुन तथा आठ हजार एन-95 मास्क, आठ हजार साबुन व दो हजार पीपीई किट दो हजार आशा बहू सर्विलांस टीम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अन्य के लिए 1.5 लाख मास्क
विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने जिले के अधिवक्ताओं, मीडिया कर्मियों, अखबार वितरकों, मंदिर के पुजारियों व अन्य के लिए 1.5 लाख एन-95 मास्क व 1.5 लाख साबुन उपलब्ध कराई है। इसका वितरण उत्थान सेवा संस्थान व पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जल्द ही शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें