फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा, सफेद शर्ट में दिखा आरोपी

Sun, 23 Feb 2020 06:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
BTech Student Murder case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर बीटेक छात्र प्रशांत सिंह को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम दो और आरोपियों को भी दबोच लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियों में से एक जौनपुर निवासी बीबीडी का ही छात्र है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी। उधर, बीते दिन पकड़े गए पूर्व विधायक के बेटे अमन बहादुर और अभिषेक पांडेय को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
BTech Student Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अभिषेक पांडेय विकासनगर इलाके में रहता है। वारदात के वक्त वह मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर के साथ ही था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पण के साथ उसे भी प्रशांत की हत्या का आरोपी बनाया है जबकि अमन बहादुर सिंह को साजिश में शामिल होने का आरोप है। शनिवार दोपहर दोनों को जेल भेज दिया गया। इस बीच देर शाम गैर जनपद गई पुलिस की एक टीम ने प्रशांत की हत्या में शामिल दो और आरोपियों को भी दबोच लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
प्रशांत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देर रात दोनों को लखनऊ लाया गया, जहां प्रशांत के दोस्त आलोक यादव, विकास सिंह व सभय मिश्रा से उसका आमना-सामना कराया गया। इसके बाद गोपनीय स्थान पर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने भी वहीं बातें दोहराई हैं, जो पहले गिरफ्तार युवकों ने बताई थीं। मूलरूप से वाराणसी निवासी प्रशांत सिंह की बृहस्पतिवार दोपहर गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वह यहां विजयखंड में अपने दोस्त आलोक यादव के साथ किराये के कमरे में रहता था। 

4 of 7
पूर्व विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
आलोक के जन्मदिन के मौके पर बुधवार देर रात बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान प्रशांत का अपने जूनियर अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर से झगड़ा हो गया था। अर्पण ने प्रशांत से बदला लेने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को प्रशांत अपनी मुंहबोली बहन से मिलने अलकनंदा अपार्टमेंट पहुंचा जहां पहले से इंतजार कर रहे अर्पण व उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रशांत की कार का शीशा तोड़कर उसके सीने पर चाकू घोंप दिया। वह जान बचाने के लिए अपार्टमेंट के एम ब्लॉक की तरफ भागा और सीढ़ियों पर गिरकर दम तोड़ दिया। इस मामले में आलोक ने गोमतीनगर थाना में अर्पण व उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

5 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर लखीमपुर खीरी निवासी व धौरहरा से बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह के बेटे अमन बहादुर व अभिषेक पांडेय को गिरफ्तार किया था। हमले में अर्पण और अभिषेक के अलावा विमल सिंह, अंजनी यादव, हार्दिक का नाम सामने आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई जांच में कुछ और लोगों के नाम भी पता चले हैं। जल्द अन्य गिरफ्तारियां की जाएंगी। अभिषेक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर के अलावा सिपाही अमित कुमार सिंह और राहुल मिश्रा शामिल थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्य हैं पिता, बीबीडी से कर रहा था एलएलबी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बीबीडी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता सतेंद्र कुमार पांडेय ज्योतिषाचार्य हैं। उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने आवास पर दबिश दी तो पता चला कि वह भागा हुआ है। पुलिस ने परिवारीजनों से मिली जानकारियों के आधार पर उसकी घेराबंदी कर दबोच लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज में सफेद शर्ट में दिख रहा आरोपी
अभिषेक पांडेय अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर प्रशांत की कार रोककर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले लड़कों में शामिल था। मामले की एफआईआर दर्ज कराने वाले प्रशांत के साथी व जौनपुर निवासी आलोक यादव ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी पहचान की थी। पुलिस ने बताया कि फुटेज में कार के गेट का शीशा तोड़कर मारपीट कर रहे दो हमलावरों के पास सफेद शर्ट पहने खड़ा युवक ही अभिषेक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें