फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र हत्याकांड: पूर्व विधायक के बेटे अमन का चौंकाने वाला खुलासा, बताई हत्या करने की असल वजह

Sun, 23 Feb 2020 06:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
BTech Student Murder case - फोटो : अमर उजाला
राजधानी गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट के गेट पर बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लखीमपुर खीरी निवासी बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह के बेटे अमन बहादुर और एक अन्य आरोपी अभिषेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अमन बहादुर सिंह बीबीडी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर का साथी है। अभिषेक भी बीबीडी का ही छात्र बताया जा रहा है। अर्पण के साथ ही चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
पूर्व विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अमन बहादुर को मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और प्रशांत के साथियों के बयान के आधार पर पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने हत्या के बारे में पहले से जानकारी होने की बात कबूल की। उसने बताया कि बुधवार आधी रात को बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट में आलोक यादव की बर्थडे पार्टी में प्रशांत और बीबीडी से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़़ाई कर रहे अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर के बीच जूनियर-सीनियर की लड़ाई में मारपीट हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
पूर्व विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
अर्पण ने प्रशांत के साथी सभय मिश्रा को फोन कर बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने प्रशांत पर हमले की साजिश रची और अमन बहादुर व अन्य लड़कों को साथ में लेकर उसकी तलाश करने लगा। दोपहर में खबर मिली कि प्रशांत अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी मुंहबोली बहन के घर जाने वाला है। अर्पण व उनके 10-12 साथी अलकनंदा पहुंच गए और गेट के आसपास खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे। जैसे ही वह कार से आया, अर्पण व उसके साथियों ने हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़कर उस पर चाकू से वार किया। बुरी तरह से घायल प्रशांत कार से उतरकर अपार्टमेंट के भीतर एम ब्लॉक की तरफ भागा और सीढ़ियों पर जाकर गिर पड़ा। सूचना पाकर आई पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

4 of 7
प्रशांत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अमन को पता था कि अर्पण बदला लेने के लिए प्रशांत की हत्या की साजिश रच रहा है। उसे साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी अभिषेक पांडेय को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के वक्त अर्पण के साथ रहे विमल सिंह, अब्दुल गनी खान, अंजनी यादव और हार्दिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अर्पण के पिता कानूनगो हैं जबकि विमल सिंह के पिता हाईकोर्ट में वकील हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
चाकू के वार से पंचर हो गया था ह्रदय
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रशांत के शरीर पर चाकू से दो चोटें लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उस पर चाकू चलाया जिसमें से पहला वार बायें हाथ पर लगा जबकि दूसरा सीने पर लगा। सीने पर लगे वार से ह्रदय पंचर हो गया और तेजी से खून बहने लगा।
विज्ञापन

6 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
अमन के खिलाफ चिनहट थाना में दर्ज है मारपीट का मामला
प्रशांत सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार बीबीडी छात्र अमन बहादुर यादव, फरार अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर व अन्य आरोपियों और दबंगई का मारपीट का पुराना इतिहास है। सभी आरोपी बीबीडी के आसपास स्थित निजी छात्रावासों में रहते हैं और शराब-गांजा का नशा करते हैं। कभी नशेबाजी, कभी वर्चस्व तो कभी लड़की को लेकर छात्रों का आपस में झगड़ा-मारपीट चलता रहता है। अमन के खिलाफ करीब दो महीने पहले चिनहट थाना में मारपीट का एक मामला दर्ज कराया गया था। वाराणसी में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस अमन, अर्पण व अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
खबर से बिगड़ी माता-पिता की हालत, शव लेने आया चचेरा भाई
प्रशांत की हत्या की खबर सुनते ही उसके पिता प्रदीप सिंह और मां ममता की हालत बिगड़ गई। प्रशांत मूलरूप से वाराणसी के बाबतपुर गंगापुर का रहने वाला था। उसके पिता अधिवक्ता थे लेकिन छह साल पूर्व हादसे की वजह से उनकी शारीरिक स्थिति गड़बड़ा गई और उन्होंने प्रैक्टिस बंदकर दी। वह घर पर रहकर खेती-किसानी कर रहे हैं जबकि प्रशांत यहां विजयखंड में जौनपुर के आलोक यादव, लखीमपुर खीरी के सभय मिश्रा और मऊ के विकास सिंह के साथ किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। करीब एक साल से वह कॉलेज नहीं जा रहा था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई गणेश है जो आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवारजन बेहाल हो गए। उसका शव लेने चचेरा भाई अनुज व अन्य रिश्तेदार आए थे। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें