लखनऊ के चौक इलाके में हिस्ट्रीशीटर लईक अब्बास की गोलियों का निशाना बने अवध पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक मिर्जा तकी रजा की बेटी शीना ने बड़ी बहादुरी दिखाई। वह फुर्ती से कार से उतरी और नौकर मुन्ने की गिरफ्त से छूटने के लिए फायर कर रहे हिस्ट्रीशीटर पर झपट पड़ी और रिवॉल्वर छीन लिया।
विज्ञापन
इस बहादुर बेटी ने पिता के हत्यारे को धर दबोचा
2 of 8
रिवॉल्वर छिनते ही बदमाश कमजोर पड़ा। इसके बाद शीना उस पर टूट पड़ी। पिता की हत्या से दुखी शीना ने कहा कि वारदात के वक्त सड़क पर भीड़ भले न रही हो लेकिन लोग आ-जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बहादुर बेटी ने पिता के हत्यारे को धर दबोचा
3 of 8
गोलियां चलने पर उसने शोर मचाया तो रास्ते से गुजरने वाले लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। उसने कहा कि हत्यारे का मुकाबला करते देख एक छात्र व एक रिक्शा चालक ने थोड़ी हिम्मत दिखाई। पुलिस को फोन करने के साथ कातिल को पकड़े रखने में मदद की।
इस बहादुर बेटी ने पिता के हत्यारे को धर दबोचा
4 of 8
एएसपी सिटी पश्चिम अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित अवध पब्लिक हाईस्कूल के प्रबंधक मिर्जा तकी रजा बेटी को ड्राइविंग सिखाकर नाजिम साहब इमामबाड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
इस बहादुर बेटी ने पिता के हत्यारे को धर दबोचा
5 of 8
परिसर में ही उनका घर है। गेट के सामने पहुंचकर ड्राइविंग सीट पर बैठी शीना ने हॉर्न बजाया। 28 वर्षीय नौकर मुन्ने गेट खोल ही रहा था कि हेलमेट लगाए एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे तकी रजा की कनपटी से रिवॉल्वर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद एक फायर उनके सीने पर किया।
विज्ञापन
इस बहादुर बेटी ने पिता के हत्यारे को धर दबोचा
6 of 8
पिता पर हमला होते देख शीना चीखी। इतने में नौकर ने फायर कर रहे बदमाश को पीछे से दबोचा और पटखनी देने के साथ पीठ पर सवार हो गया।
विज्ञापन
इस बहादुर बेटी ने पिता के हत्यारे को धर दबोचा
7 of 8
बदमाश ने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने के लिए उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। एक गोली उसके हाथ में लगी और दूसरी सिर को छूते हुए निकल गई।
एमिटी में एलएलबी की छात्रा शीना ने बताया कि वह सवेरे साढ़े पांच बजे पिता के साथ ड्राविंग सीखने निकली थी। इसके बाद करीब 6:50 बजे घर के मेनगेट पर पहुंची। गेट खुलवाने के लिए हार्न बजाया ही था कि हेलमेट लगाए बदमाश ने बगल वाली सीट पर बैठे पिता मिर्जा तकी रजा पर फायरिंगशुरू की।