सेवता संवाद के अनुसार, सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर में ग्राम चौपाल में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सम्मान का संकल्प नरेंद्र मोदी व योगी सरकार ने लिया है। पंचायत चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। कार्यकर्ताओं को अपने प्रतिनिधि को जिताने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।