सामने स्टंट कर पुलिस वालों को घंटों चिढ़ाते रहे बाइकर्स, तस्वीरें
Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
सहारा शहर पुल पर बुधवार शाम स्टंटबाजों ने पुलिस को खूब छकाया।
पुलिस टीमें स्टंटबाजों की धर-पकड़ में लग गई थीं लेकिन बाइक नचाते हुए सभी ठेंगा दिखाकर निकल गए।
यही नहीं पुलिस को चिढ़ाने के लिए कई बाइकर्स ने दरोगा व सिपाहियों के सामने की स्टंट करके दिखाए।
पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने दौड़े तो बिजली की गति से वह बाइक मोड़कर भाग निकले।
स्टंटबाजों व पुलिस के बीच यह धड़पकड़ का खेल कई घंटों तक चला।
इस दौरान पुल की दीवारों पर बैठे युवक-युवतियों से पुलिस ने पूछताछ कर उन्हें हटवाया।
इस दौरान पुलिसमैन बेबस ही नजर आए।
पुलिस मैन के नजदीक आकर भागते बाइकर्स।