लखनऊ के आलमबाग रेलवे डिपो में बुधवार को ठेकेदार की लापरवाही के चलते भीषण आग लग गई। रेल के खड़ी बोगियों में आग की लपटे देख भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
रेल कर्मियों ने तुरंत फायर स्टेशन फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने 45 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर मौजूद रेल कर्मियों के अनुसार पीओएच में गैस वेल्डिंग से इंजन और कोच को कटवाने का काम किया जाता है। बुधवार को ठेकेदार द्वारा यात्री कोच को कटवाया जा रहा था। उसी वक्त ट्रेन में लगी सीटों और फॉम ने आग पकड़ ली।
4 of 6
धीरे धीरे आग इतनी भीषण हो गई कि मौके से सभी भाग निकले। आनन फानन में इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। करीब एक घंटे तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
रेल कर्मियों के मुताबिक दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह काबू पा लिया अन्यथा आसपास लगी झाड़ियां और पेड़ भी इसकी चपेट में आ सकते थे। जिससे वहां पर रेलवे का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो जाता।
रेलवे कर्मियों का आरोप कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते कोच में आग लगी। इस संबंध में जब रेलवे के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह एक अलग बॉडी है और इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।