आज पांच जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर आइए उनके जीवन की कुछ खास बातें हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
छोटा कद और बड़ा ओहदा लेकिन जीवन उतना ही सरल। ये है योगी जी की पहचान। सदैव भगवा रंग के कपड़े में नजर आने वाले योगी को ये रंग काफी पसंद है। उनके पहनावे से लेकर उनकी कुर्सी तक भगवा रंग में ही होती है।
विज्ञापन
3 of 8
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
भगवा रंग के कुर्ते-अचले और ऊपर से इसी रंग का ही अंगवस्त्र धारण कर जब वे निकलते हैं तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ही होती हैं। कहने को तो ये सन्यासी लुक है लेकिन उनका ये अंदाज सबसे अलग है।
4 of 8
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
अपने इस लुक को भी स्मार्टली कैरी करना उन्हें बहुत अच्छे से आता है। कानों में कुंडल धारण किए योगी जब गॉगल्स लगाकर निकलते हैं तो ये अंदाज भी गजब का होता है।
विज्ञापन
5 of 8
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
सीएम आवास हो या सचिवालय, योगी जी की कुर्सी भगवा रंग की ही होती है। यदि कुर्सी किसी दूसरे रंग की हो तो उस पर बिछी तौलिया और कुशन जरूर भगवा रंग का होता है।
विज्ञापन
6 of 8
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे इस तपती गर्मी में भी बिना एसी के ही सोते हैं। फ्रिज के ठंडे पानी से भी वे परहेज करते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
गौ सेवा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा उन्हें अन्य जीव जंतुओं से भी बेहद प्रेम है।
सीएम को देखकर हर कोई उन्हें क्रोध और आवेश वाला समझता है। जानकारों के अनुसार वे कुछ हद तक ऐसे हैं भी लेकिन बहुत संवेदनशील भी हैं। जो उनके मन में है, वह ही जुबान पर है। कोई उनके बारे में क्या सोचता है और कहता है, इससे उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता।