रियलिटी शो का युवाओं में कैसा आकर्षण है, इसकी झलक गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देखने को मिली।   एक टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट के चयन में काफी भीड़ जुटी।   इनकी प्रतिभा को परखने के लिए कई चक्र बनाए गए थे। इस दौरान इन युवाओं ने अपने डांसिंग मूव्स से सभी को हैरान कर दिया।