राजधानी लखनऊ के विकासनगर में शनिवार रात करीब दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार ठेकेदार पुष्पजीत सिंह (35) और प्रवक्ता संजय मिश्रा (36) की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मर्डर
2 of 3
मर्डर
- फोटो : amar ujala
सनसनीखेज वारदात सेक्टर तीन में पार्षद अखिलेश गिरि के घर से चंद कदम दूर पर हुई। पुष्पजीत कार से संजय मिश्रा के साथ कुर्सी रोड की तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार पीछे लग गए। उनसे बचने के लिए पुष्पजीत ने कार की स्पीड बढ़ाई।
हालांकि, कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हत्या के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले।