फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लाइन में लगने को लेकर एलयू के छात्रों में चले लात-घूंसे

Mon, 03 Aug 2015 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सत्र की अभी शुरूआत ही हुई है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में अराजकता का माहौल बनने लगा है। सोमवार को कैशियर काउंटर पर लाइन में लगने को लेकर छात्रों में बहस हुई। इसके बाद एक गुट के छात्रों ने वहां पहुंचकर जमकर उपद्रव किया। एक छात्र जब खुद को बचाने के लिए प्रॉक्टर ऑफिस में घुसा तो उसे वहां से बाहर निकालकर पीटा गया। यही नहीं पुलिस की मौजूदगी में भी इस छात्र की जमकर पिटाई की गई। इस घटना के बाद अन्य स्टूडेंट्स में दहशत है।
विज्ञापन

तस्वीरें: लाइन में लगने को लेकर एलयू के छात्रों में चले लात-घूंसे

2 of 6
इन दिनों कैशियर काउंटर पर प्रवेश शुल्क, हॉस्टल शुल्क व अन्य शुल्क जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रहती है। स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार सोमवार को वह आरटीई के तहत अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए शुल्क जमा करने गया था। तभी एलयू हॉस्टल का एक छात्र वहां पहुंचा और लाइन तोड़कर आगे जाने लगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: लाइन में लगने को लेकर एलयू के छात्रों में चले लात-घूंसे

3 of 6
जब अनुराग और उसके साथ आए उसी कॉलेज के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र सुंदरम मिश्रा ने हॉस्टल के छात्र को आगे बढ़ने से रोका तो वह नहीं माना और धमकी देने लगा। इसी पर बात बढ़ गई। कुछ ही देर में वह छात्र हॉस्टल से अपने अन्य साथियों को बुला लाया और सभी मिलकर अनुराग को पीटने लगे।

तस्वीरें: लाइन में लगने को लेकर एलयू के छात्रों में चले लात-घूंसे

4 of 6
कमरे में बंद कर छात्र को बचाया
हॉस्टल से आए लड़कों ने जब अनुराग को पीटना शुरू किया तो वह बचने के लिए प्रॉक्टर ऑफिस में घुस गया। लेकिन इन छात्रों ने अनुराग को वहां से बाहर निकालकर पीटा। तभी एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. नीरज जैन भी टीम के साथ पहुंच गए और किसी तरह अनुराग को वहीं एक कमरे में छिपाकर बाहर से ताला बंद कर दिया। इस दौरान लगातार हॉस्टल के छात्र कमरा खुलवाकर अनुराग को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। लगभग 20 मिनट बाद पुलिस पहुंचने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने अनुराग को कमरे से निकाला। पुलिस अनुराग को लेकर जा ही रही थी कि हॉस्टल के छात्र पुलिस से भी उलझ गए और अनुराग को पीटने लगे। किसी तरह पुलिस ने गुस्साए छात्रों को समझाया और अनुराग को गाड़ी में बिठाकर हसनगंज कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: लाइन में लगने को लेकर एलयू के छात्रों में चले लात-घूंसे

5 of 6
दोनों पक्षों ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप
अनुराग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर हसनगंज कोतवाली में दी है। वहीं एलयू के छात्रों का कहना है कि बीए सेकंड ईयर में पढ़ने वाला उनका एक साथी लाइन में लगा था और कॉलेज के ये छात्र आकर लाइन तोड़ रहे थे जिससे विवाद हुआ। इनका कहना है कि पहले कॉलेज के छात्रों ने एलयू के छात्र पर हाथ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: लाइन में लगने को लेकर एलयू के छात्रों में चले लात-घूंसे

6 of 6
बिना फीस जमा किए लौटे स्टूडेंट्स
सोमवार की इस घटना ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैम्पस में खुलेआम मारपीट होती रही। जिस प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर छात्रों की सुरक्षा का जिम्मा है उसके कार्यालय में भी मारपीट जारी रही और पुलिस का खौफ भी छात्रों में देखने को नहीं मिला। फीस जमा करने के लिए काउंटर पर लगे स्टूडेंट्स बिना फीस जमा किए ही वापस जाने लगे। कुछ ही देर में कैशियर काउंटर पर सन्नाटा पसर गया। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने पहुंची दो छात्राएं आपस में बात करती नजर आईं कि वह अब घर पर बात करने के बाद ही यहां प्रवेश लेंगी। भले ही उनको एक साल पढ़ाई ड्रॉप करनी पड़े लेकिन एलयू में पढ़ाई करने के लिए सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें