फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब कुत्ता लेकर सिनेमा देखने पहुंचे मशहूर शायर मजाज, मुश्किल में पड़ गया अंग्रेज मैनेजर

Tue, 27 Nov 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शायर मजाज - फोटो : डेमो
मशहूर शायर ‘मजाज’ लखनवी मूलत: रुदौली के थे। अब्बा चौधरी सिराज उल हक ने जमींदार होने के बावजूद असरार उल हक (मजाज) को पढ़ाने के लिए सरकारी नौकरी की और लखनऊ में घर लेकर रहे। अमीनाबाद इंटर कॉलेज में असरार का प्रवेश कराया। बाद में वालिद का ट्रांसफर आगरा होने से आगे की पढ़ाई आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में हुई, जहां वह मैकश अकबराबादी जैसों की सोहबत में शायरी करने लगे। अपना तखल्लुस ‘शहीद’ रख लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
शायर मजाज - फोटो : डेमो
बीए के बाद उनकी पढ़ाई अलीगढ़ में हुई, जहां उनकी मुलाकात मंटो, चुगतई, अली सरदार जाफरी और जां निसार अख्तर से हुई तो शेरो-शायरी का शौक बढ़ गया। उन्होंने अपना तखल्लुस बदलकर ‘मजाज’ कर दिया। पूर्व मंत्री शायर मिजाज कमाल यूसुफ मलिक बताते हैं, ‘मजाज साहब लखनऊ में रहते थे। अंग्रेजों से उनको नफरत थी। उन्होंने एक कुत्ता पाला और अंग्रेजों को चिढ़ाने के लिए उसका नाम रखा ‘नेल्सन’।
विज्ञापन

3 of 5
शायर मजाज - फोटो : डेमो
एक दिन सआदत हसन मंटो  और सरदार जाफरी लखनऊ आए। तीनों ने मेफेयर में फिल्म देखने का फैसला किया। ‘नेल्सन’ को लेकर पहुंच गए और काउंटर पर पहुंचकर नेल्सन सहित चार टिकट ले लिए। जब तीनों दोस्त अंदर हो गए तो कुत्ता भी पीछे जाने लगा। गेटकीपर ने उसे रोकते हुए मजाज से पूछा, ‘चौथा कौन?’ तीनों के मुंह से निकला, ‘नेल्सन’। 

4 of 5
शायर मजाज - फोटो : डेमो
गेटकीपर ने कहा, ‘ठीक।’ पर, जब कुत्ता को लेकर आगे बढ़े तो फिर रोक दिए गए। तीनों नाराज हो गए। गेटकीपर ने मैनेजर को बुलाया, जो अंग्रेज था। कहा, ‘डाग नॉट अलाऊ।’ पर, तीनों ने कहा, ‘हमने टिकट लिया तो जाएगा ही।’ मैनेजर ने तीनों को मनाया। अपने कक्ष में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शायर मजाज - फोटो : डेमो
तीनों के साथ नेल्सन भी अंदर गया। मैनेजर ने चाय पिलाई और मिन्नत कर जुर्माना सहित उनके टिकट के पैसे लौटाए।’ तीनों दोस्त बाहर निकले और ठहाका लगाते हुए बोले, ‘अपने घरों पर ‘इंडियन टॉमी नॉट अलाऊ’ लिखने वाले अंग्रेज को आज अपने ‘नेल्सन’ के साथ हम सबको अंदर बुलाकर चाय पिलानी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें