फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इस सीट पर शाही लड़ाई, एक राजा की दो रानियां आमने-सामने!

Sat, 11 Mar 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अमेठी में शाही चुनाव
कांग्रेस के ल‌िए अभेध्य किले की तरह रही अमेठी की सीट पर इस बार चुनाव बेहद रोमांचकारी होने जा रहा है। अमेठी नरेश व राज्यसभा सदस्य डॉ संजय सिंह की पत्नी अमीता सिंह और संजय से अलग हो चुकीं पहली पत्नी गरिमा सिंह इस बार चुनाव मैदान में एक-दूसरे को टक्कर देने की तैयारी में। गर‌िमा इस सीट पर भाजपा से नामांकन करवा चुकी हैं अब अमीता ने भी गुरुवार को यहां से कांग्रेस से नामांकन करवा द‌िया।
विज्ञापन

2 of 7
अम‌ीता स‌िंह
नामांकन के वक्त अमीता के साथ उनकी बेटी आकांक्षा और पत‌ि संजय भी पहुंचे। बता दें क‌ि अमीता 2002 से 2007 तक अमेठी से व‌िधायक रही हैं। वहीं 2012 में वह सपा के गायत्री प्रजापत‌ि से चुनाव हार गई थीं। इस बार सपा-कांग्रेस साझा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सपा से गायत्री प्रजापत‌ि की भी दावेदारी है बीते द‌िनों गायत्री के ल‌िए अख‌िलेश की नाराजगी सामने भी आ चुकी है।  हालांक‌ि पीएल पुन‌िया का कहना है क‌ि अमेठी सीट पर राहुल और अ‌ख‌िलेश फैसला लेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
अमीता स‌िंह
बता दें क‌ि संजय सिंह ने दो शादियां की हैं। अमीता सिंह संजय की दूसरी पत्नी हैं।  खास बात ये है क‌ि नामांकन में दोनों ने अपने पत‌ि का नाम संजय स‌िंह ल‌िखा है जबक‌ि संजय स‌िंह का कहना है क‌ि उनकी रानी स‌िर्फ अमीता है।

4 of 7
गर‌िमा स‌िंह
गौरतलब है क‌ि गरिमा सिंह और संजय सिंह के बीच भूपत‌ि भवन राजमहल को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
अम‌िता स‌िंह - फोटो : amar ujala
नामांकन के वक्त अमीता सिंह के साथ उनकी बेटी आकांक्षा सिंह भी नजर आईं। ये पहला मौका था जब उनकी बेटी सार्वजनिक रूप से सामने आई। वहीं गर‌िमा के ल‌िए उनके बेटे अनंत व‌िक्रम स‌िंह, बेटी मह‌िमा, शैव्या और बहू शाम्भवी चुनाव प्रचार करने में लगी हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
अम‌ीता स‌िंह
अमेठी की जनता एक बार अमीता को चुनाव ज‌ितवा चुकी है लेक‌िन राजभवन का विवाद होने के बाद लोगों की सहानुभूति गरिमा सिंह के साथ जुड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमीता सैयद (फा‌इल फोटो)
बता दें क‌ि अमीता सिंह नेशनल बैडमिंटन चैम्पियन सैयद मोदी की पत्नी हैं जिनकी 1988 में हत्या कर दी गई थी। संजय और अमिता पर इस हत्या का आरोप था लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें