लोकसभा चुनाव की तरह यूपी में एक बार फिर मोदी लहर नजर आ रही है। चुनावों का रुझान आते ही बीजेपी समर्थकों में जोश में आ गए। देखें लखनऊ का नजारा... लखनऊ में बीजेपी समर्थकों ने भगवा रंग से होली खेली और जगह-जगह मिठाइयां बांटी गई। होली के माहौल पटाखे चलाए गए। वहीं बीजेपी कार्यालय के बाहर जुटती भीड़ को देखकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  एक ओर बीजेपी कार्यालय के बाहर भीड़ है वहीं दूसरी ओर सपा, बसपा और कांग्रेस दफ्तरों के बाहर सन्नाटा पसरा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य को गेरुआ रंग में रगा।