रोडवेज बस में 12 साल पहले डकैती डालने का आरोपी सूरज सिंह गुरुवार तड़के उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस मुठभेड़ में साथी राज बहादुर सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पहले बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल सूरज सिंह को अस्पताल भेजा। सूरज सिंह तालकटोरा के राजाजीपुरम में राज सिंह के नाम से रह रहा था।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
पीजीआई प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, बदमाशों के पास से एक 7.65 एमएम के अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस दो तमंचा, एक एसयूवी कार, चार मोबाइल और नगदी बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा के मुताबिक, एसीपी कैंट बीनू सिंह और पीजीआई इंस्पेक्टर केके मिश्रा की टीम वृंदावन सेक्टर-12 अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एसयूवी कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग रोड पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सूरज सिंह को गोली लग गई, जिससे वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
हत्या, डकैती समेत 13 केस दर्ज
एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, सूरज सिंह उर्फ नान सिंह बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं उसका साथी राज बहादुर सिंह बाराबंकी हैदरगढ़ के गतौना का रहने वाला है। एसीपी के मुताबिक, सूरज सिंह के खिलाफ हत्या, डकैती, साजिश रचने, साक्ष्य मिटाने, लूट हत्या के प्रयास के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। सूरज सिंह ने 2008 में दिल्ली से सोनौली जा रही रोडवेज बस को रोककर डकैती की थी। इस मामले में उसके साथी दबोचे गए थे, लेकिन वह फरार चल रहा था।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बस्ती पुलिस को 12 साल से उसकी तलाश थी। उस पर बस्ती और बाराबंकी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। सूरज सिंह के खिलाफ बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ और आजमगढ़ में हत्या, लूट और डकैती कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम
मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने चार थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड श्याम बाबू शुक्ला, इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार अखिलेश पांडेय, इंस्पेक्टर आशियाना संजय राय अपनी टीम के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने टीम को 20 हजार का इनाम दिया।
मुठभेड़ में इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्रा, दरोगा अजीत सिंह, विनीत सिंह, राम भवन, हेड कांस्टेबल दिनेश श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, कांस्टेबल प्रवीण, रामू यादव, विकास यादव, राम कुमार, अनुज कुमार, सचिन तिवारी, धीरेंद्र यादव, रणजीत यादव, अरविंद कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।