फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: आओ गांव बचाएं मुहिम से जुड़े कुमार विश्वास, मालिनी अवस्थी व सोनू सूद, 30 गांव को होगा फायदा

Mon, 24 May 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
कवि पंकज प्रसून एवं उनके साथियों की ओर से रायबरेली जिले में चलाई जा रही आओ गांव बचाएं मुहिम के तहत तीन ग्राम पंचायतों में कोविड केयर एंड हेल्प सेंटर की स्थापना की गई, जिससे इन तीनों ग्रामसभाओं सहजौरा, गोविंदपुर और रौला से जुड़े 30 गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इस मुहिम में कुमार विश्वास, सोनू सूद और मालिनी अवस्थी भी मदद कर रहे हैं। पंकज प्रसून ने बताया कि चार और सेंटर की स्थापना की जाएगी।

पंकज प्रसून इससे पहले सीमित संसाधनों से कोविड की दवाइयां बंटवाते थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए डॉ. कुमार विश्वास से मदद मांगी थी। कुमार विश्वास ने न सिर्फ उनका अनुरोध स्वीकार किया, बल्कि सोनू सूद से तीन ऑक्सीजन कनसंट्रेटर भी दिलवाए।

पंकज प्रसून ने बताया कि कोविड केयर एंड हेल्प सेंटरों पर विश्वास ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई कोविड केयर किट दी गई। मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिनको खांसी की समस्या थी, उन्हें भाप मशीन दी गई। ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन नापा गया। जरूरतमंदों को मालिनी अवस्थी की संस्था सोन चिरैया की ओर से 12 किग्रा. की राशन और तेल किट वितरित की गई।
विज्ञापन

मुहिम के जिला कॉर्डिनेटर नीरज शुक्ला ने बताया कि स्थापित किए गए सेंटरों पर निशुल्क ऑक्सीजन की सुविधा गुरुद्वारा कमेटी आलमबाग एवं भारत विमर्श फाउंडेशन की ओर से की गई है। तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी सेंटरों पर उपलब्ध है। पंकज प्रसून ने सेंटर संचालन के लिए टीम कोविड हेल्प को ट्रेनिंग दी है। फ्री वाहन सुविधा धीरज शुक्ल ने प्रदान की है।
विज्ञापन

सहजौरा सेंटर प्रभारी मोहम्मद जफरूल ने बताया कि उनके सेंटर को चार बेड के अस्थाई कोविड केयर प्राथमिक हॉस्पिटल का रूप दिया गया है। जिला प्रशासन के अफसरों ने भी निरीक्षण किया और हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

केयर और राशन किट में जरूरत का सभी सामान
पंकज प्रसून ने बताया कि विश्वास ट्रस्ट की केयर किट में हैंड सैनिटाइजर के साथ ही सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि सोन चिरैया राशन किट में पांच किग्रा. आटा, तीन किग्रा. चावल, एक किग्रा. रिफाइंड/सरसों तेल, एक किग्रा. दाल, एक किग्रा. नमक, एक किग्रा. चीनी, 200 ग्राम हल्दी शामिल है। उन्होंने बताया कि सेंटर पर सभी जरूरी सुविधाएं जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वैपोराइजर, थर्मल स्कैनर, मास्क, बेड आदि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकीय परामर्श के लिए शुरू की हेल्पलाइन
चिकित्सकीय परामर्श के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। पंकज प्रसून ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9598922398 और 9140112041 है। इस मुहिम से डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, डॉ. ज्ञान चंद, डॉ. दीनानाथ पटेल, डॉ. संजीव ओझा, डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव जुड़ी हैं, जिनसे सलाह ली जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें