यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य की शादी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संपन्न हुई। इस दौरान बेहद करीबी लोग ही समारोह में शामिल हुए।
इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए परिजनों के साथ मेरे सुपुत्र चि० योगेश कुमार मौर्य का शुभ विवाह अंजलि मौर्य संग संपन्न हुआ। इस अवसर पर मैं आप सभी के आशीर्वाद व शुभेच्छाओं की कामना करता हूं। कोविड के कारण आप सभी का प्रत्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त करने से वंचित रहा।
सोशल मीडिया की तस्वीरों में भी दिख रहा है कि सभी मेहमानों ने मास्क पहन रखा है। समारोह में दूल्हा-दुल्हन भी मास्क पहने हुए हैं। मंच पर बैठने के दौरान भी दूल्हा-दुल्हन मास्क पहने हुए हैं। विवाह समारोह में सीमित लोग ही शामिल हुए हैं।