फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपटी के लिए सौतेली मां की हथौड़े से कूचकर हत्या, तस्वीरें

Fri, 07 Apr 2017 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
संपत़्ति के विवाद में लखनऊ के गोमती नगर के पॉश इलाके विरामखंड-2 निवासी विधानसभा अध्यक्ष के रिटायर्ड ओएसडी रामचंद्र मिश्रा के घर पर बृहस्पतिवार दोपहर र जमकर खून-खराबा हुआ। रामचंद्र के अफसर बेटे विनोद ने सौतेली मां सुनीता (40) पर हथौड़ा से हमला कर उनकी जान ले ली। वहीं सुनीता की बेटी अंतरा के दोस्त विशाल ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से विनोद पर ताबड़तोड़ फायर कर उसे लहूलुहान कर दिया। विनोद की हालत नाजुक है। विशाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।
विज्ञापन

2 of 9
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि ओएसडी रामचंद्र मिश्रा मूलरूप से प्रतापगढ़ के हैं और सुनीता उनकी दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी गायत्री की मौत हो चुकी है। गायत्री से दो बेटे मनोज और विनोद हैं। मनोज रेलवे में है जबकि विनोद जबलपुर में सीएजी ऑफिस में ऑडिट अफसर है। सुनीता के रामचंद्र से एक बेटी अंतरा है जो क्लैट की तैयारी कर रही है। विनोद दोपहर को ही जबलपुर से घर आया था। अंतरा उस वक्त कोचिंग गई थी जबकि रामचंद्र मिश्रा विधानभवन में थे। सुनीता घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस का कहना है कि विनोद अक्सर प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करता था। उसके आने की सूचना पर सुनीता ने बेटी के दोस्त इंदिरानगर निवासी विशाल को फोन कर बुला लिया था। घर पहुंचने पर विनोद ने सुनीता से गाली-गलौज व झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध पर उसने सौतेली मां पर हथौड़ा से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। विशाल ने उसे रोकने की कोशिश की तो विनोद उससे भी भिड़ गया। दोनों के बीच मारपीट हुई और विशाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आसपास के लोगों ने बताया कि विशाल ने पांच गोलियां चलाईं, जिसमें से दो विनोद के पेट में लगी हैं।

4 of 9
खून-खराबे में पुलिस का मानना है कि विनोद सौतेली मां सुनीता की हत्या के इरादे से ही आया था। उसके बैग में हथौड़ी और मिर्च स्प्रे था। झगड़े के बाद उसने हथौड़ी से सौतेली मां के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने के साथ ही विशाल को दूर रखने के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक मिर्च स्प्रे विनोद बीच में आने वाले से निपटने के लिए लाया होगा। जब उसकी मां ने कमरा बंद कर लिया तो मिर्च स्प्रे कमरे के भीतर छिड़का था।
विज्ञापन

5 of 9
इससे पहले विनोद घर पहुंचकर झगड़ा करने लगा तो सुनीता ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया। विनोद ने हथौड़ी से बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया। सुनीता जान बचाने के लिए किचन की तरफ भागी तो विनोद पीछे आ गया। उसने किचन में ही सुनीता पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। किचन का फर्श खून से सराबोर हो गया। सुनीता जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में बाहर की तरफ भागी तो किचन से लॉबी और सीढ़ियों तक खून फैल गया। (पुलिस ने बरामद किया खून से सना हथौ़ड़ा।)
विज्ञापन

6 of 9
घटना के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

7 of 9
घर से मिली हथौड़ी, खून से सना जूता
इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी मिली। इसके अलावा दूसरे कमरे से एक स्पोर्ट्स सूज और ओढ़ने वाली चादर मिली। इस पर खून के छींटे थे। जिस कमरे से पुलिस ने जूता व चादर बरामद की उसमें लैपटॉप रखा था। लैपटॉप पर एक गिलास में आधा भरा हुआ जूस और दूसरे में आधा ग्लास पानी मिला। इसे भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने मौके से टूटे हुए दरवाजे का टुकड़ा भी सीज कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक  टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया।

घटना के वक्त कोचिंग गई थी अंतरा
अंतरा ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त घटना हुई। उस वक्त वह कोचिंग से लौट रही थी। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंची तो अंदर से मां के चीखने की आवाज आई। जब वह अंदर गई तो देखा मां किचन में फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। उसने शोर मचाया और अपने दोस्त को बुलाया। अंतरा का दोस्त विशाल उसके घर पहुंचा, जहां विनोद से हाथापाई हुई और गोली चली। इसमें विनोद घायल हो गया।

8 of 9
कौन है विशाल
ओएसडी रामचंद्र मिश्रा की बेटी अंतरा मिश्रा जिसे अपना दोस्त बता रही है। वह विशाल यादव कौन है? यह सवाल आसपास के लोगों के जेहन में कौंध रहा था। इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के अनुसार मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला 35 वर्षीय विशाल यादव इंदिरानगर में रहता है। वह बीटेक पास है। आरसी मिश्रा के घर पर उसका कई सालों से आना जाना था। जौनपुर से ही उसके रिवॉल्वर की लाइसेंस भी है।
विज्ञापन

9 of 9
ओएसडी से 20 साल छोटी थी दूसरी पत्नी
ओएसडी रामचंद्र मिश्रा की दूसरी पत्नी सुनीता उनसे करीब 20 साल छोटी थी। पहली पत्नी गायत्री की मौत 1996 में हुई थी। इसके बाद 1998 में ओएसडी ने सुनीता से मंदिर में शादी कर ली। पड़ोसियों के अनुसार, इस शादी से दोनों बेटे खुश नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें