फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने नर्सिंग होम संचालक ने की पिटाई, पति ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 06 Apr 2017 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सुसाइड
लखनऊ में नर्स‌िंग होम संचालकों की पिटाई से क्षुब्ध एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पिटाई के वक्त नर्स‌िंग होम में काम करने वाली उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुसाइड
मृतक की पत्नी के मुताबिक घटना मोहनलालगंज की है। सीतापुर के मलिहाबाद के रहने वाले नरेंद्र सिंह चौहान की पत्नी अंजू यहां भारतीय नर्स‌िंग होम में काम करती है। नरेंद्र निजी कंपनी में कर्मचारी था।
विज्ञापन

3 of 5
सुसाइड
बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद नरेंद्र पत्नी को लेने नर्स‌िंगहोम पहुंचा वहां दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इसी दौरान नर्स‌िंगहोम के मालिक शरद गुप्ता और हर्ष गुप्ता ने नरेंद्र को लाठी-डंडों से पीट दिया।

4 of 5
सुसाइड
नरेंद्र ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने हर्ष और शरद को थाने में कुछ देर तक बैठाया फिर छोड़ दिया। घटना से परेशान नरेंद्र घर गया और पत्नी की साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आत्महत्या
आत्महत्या के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें