राजधानी के जाने माने फिजीशियन डॉ. जयदीप सरकार की बृहस्पतिवार रात महानगर स्थित घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके बाईं कनपटी पर गोली लगी है जो आर-पार हो गई है। दूसरी गोली माथे पर लगी जो सिर में फंसी मिली। सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं। पहले पुलिस इसे खुदकुशी मान रही थी, मगर देर रात हुए पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
46 वर्षीय डॉ. जयदीप इरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी थे। डॉ. सरकार के पिता डॉ. एआर सरकार केजीएमयू के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। जयदीप और उनके भाई डॉ. सुदीप सरकार का अपना क्लीनिक है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डॉ. जयदीप परिवार के सदस्यों के साथ घर पर थे। कुछ देर बातचीत के बाद वे छत पर चले गए। छत से गोली चलने की आवाज आई तो सब दौड़े।
विज्ञापन
3 of 4
परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो डॉ. सरकार को खून से लथपथ तड़पता पाया। उनकी बायीं कनपटी पर गोली लगी थी। पास में ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, पर बचाया नहीं जा सका।
एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार ने पहले बताया था कि डॉ. जयदीप की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें बड़ी बेटी के बीमारी से परेशान होने की बात लिखी थी, लेकिन देर रात एएसपी ने बताया कि वारदात शाम साढ़े पांच बजे की है। लेकिन, पुलिस को रात 8 बजे सूचना दी गई।