मोदी सरकार-2 में यूपी का दबदबा कायम है। प्रदेश तीन सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश से कुल नौ मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। कैबिनेट के अलावा एक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व पांच को राज्य मंत्री बनाया गया है। खास बात यह है कि पहली बार बनी मोदी सरकार के पहले शपथ ग्रहण में भी नौ ही मंत्री प्रदेश से चुने गए थे।
विज्ञापन
2 of 10
Rajnath Singh
- फोटो : अमर उजाला
राजनाथ बने रक्षा मंत्री
लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हेंने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के बाद शपथ ली थी। उप्र के मुख्यमंत्री रह चुके राजनाथ सिंह 2014 में मोदी सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। वह लखनऊ से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद से सांसद रह चुके हैं। राजनाथ सिंह अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। मोदी सरकार में वह दूसरे नंबर के चेहरे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
स्मृति ईरानी
- फोटो : BBC
स्मृति जुबिन इरानी
अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। स्मृति इरानी 2014 में भी मोदी कैबिनेट में मंत्री थीं। 2014 में वह अमेठी से चुनाव तो नहीं जीत पाईं थी पर भाजपा ने गुजरात से राज्यसभा भेजकर उन्हें पहले मानव संसाधन मंत्री और फिर कपड़ा मंत्री बनाया था।
4 of 10
महेन्द्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। 2014 में मोदी सरकार में राज्यमंत्री रहे। यूपी में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय को ब्राह्मण चेहरे के तौर पर आगे किया था, इसके लिए उन्होंने अपना मंत्री पद भी छोड़ दिया था। वह यूपी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। चंदौली से दूसरी बार सांसद बने हैं।
विज्ञापन
5 of 10
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
मुख्तार अब्बास नकवी
मुरादाबाद मंडल में करारी हार के बाद भी केंद्रीय कैबिनेट में मुरादाबाद को जगह मिल गई। रामपुर को कर्म भूमि बनाने वाले राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी को फिर मंत्री बनाया गया है। माना जा रहा है कि मुस्लिम चेहरा होने और मुरादाबाद मंडल के में नेतृत्व के लिए भाजपा ने नकवी को मंत्री पद सौंपा है। इस बार उनका पद बढ़ाकर राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे भाजपाइयों में खुशी है।
विज्ञापन
6 of 10
संतोष गंगवार
- फोटो : amar ujala
संतोष कुमार गंगवार
बरेली से आठवीं बार सांसद बने संतोष गंगवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वह स्वतंत्र प्रभार के मंत्री होंगे। संतोष गंगवार कुर्मी समाज से आते हैं। भाजपा के पिछड़े चेहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले गंगवार अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। संतोष गंगवार को आरएसएस का भी करीबी माना जाता है। इस वजह से वह इस बार भी मंत्रिमंडल में जगह पाने में सफल रहे। पीएम मोदी ने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की जिम्मेदारी भी दे रखी है।
विज्ञापन
7 of 10
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री
हरदीप सिंह पुरी
यूपी से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार के तहत) आवास और शहरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। हरदीप सिंह पुरी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं, पर वह यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। भाजपा ने उन्हें इस बार अमृतसर से चुनाव भी लड़वाया था, पर वह हार गए। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के करीबी माने जाने वाले हरदीप पुरी भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री थे। उन्हें सिख समाज के चेहरे के तौर पर मंत्री बनाया गया है।
8 of 10
जनरल वीके सिंह
- फोटो : pti
जनरल वीके सिंह
गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सेना से रिटायर होने वाले जनरल वीके सिंह भी दूसरी बार मंत्री बने हैं। थलसेनाध्यक्ष रह चुके जनरल वीके सिंह 2014 की मोदी सरकार में विदेश राज्यमंत्री थे। दूसरी बार गाजियाबाद से चुने गए वीके सिंह देश के उन चुनिंदा सांसदों में हैं, जिन्होंने पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है।
9 of 10
साध्वी निरंजन ज्योति
साध्वी निरंजन ज्योति
फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। यूपी में निषाद समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली साध्वी निरंजन ज्योति एक बार फिर से मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनने में सफल रही हैं। फतेहपुर की सांसद साध्वी इस बार कुंभ में महामंडलेश्वर की पदवी से भी नवाजी गई थीं। भाजपा ने निषाद और पिछड़ा समुदाय को ध्यान में रखकर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी है।
संजीव कुमार बालियान
मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में चौधरी अजित सिंह को हराकर इस बार संसद में पहुंचने वाले संजीव कुमार बालियान 2014 में मोदी सरकार में भी राज्यमंत्री थे। पश्चिमी यूपी के जाट चेहरे के रूप में चर्चित संजीव बालियान को बाद में मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।