फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ: सुबह इतने बजे उठ जाते हैं योगी, मुख्यमंत्री होते हुए भी कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल

Sun, 28 Mar 2021 09:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आखिर कौन नहीं जानता। आज वे इस मुकाम पर हैं कि उन्हें किसी परिचय या पहचान की जरूरत नहीं हैं। योगी आदित्यनाथ अपने बयानों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं, साथ ही लोगों के बीच उनको लेकर एक अलग उत्सुकता रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि भारत के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आखिर कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं। तो चलिए हम आपको योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ शुरुआत से ही सख्त दिनचर्या का पालन करते हुए आ रहे हैं। इसलिए वे सुबह तीन बजे उठ जाते हैं और चार से पांच बजे के बीच में योगा करते हैं। इसके बाद वे स्नान करके भगवान की पूजा-अर्चना भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
संतों को भोजन परोसते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जाते हैं तो वे मठ और मंदिर परिसर में चक्कर लगाते हैं और फिर वहां की साफ-सफाई का जायजा भी लेते हैं। वे यहां गोशाला जाते हैं, गायों की सेवा करते हैं और साथ ही मछलियों को दाना भी खिलाते हैं।

4 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
बात योगी आदित्यनाथ के खाने की करें, तो वे पूर्ण रूप से शाकाहारी और सादे खाने का ही सेवन करते हैं। इसके बाद वे अपने कामकाज पर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
वृंदावन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बात अगर योगी आदित्यनाथ की संपत्ति की करें, तो इस बारे में उन्होंने साल 2017 में हुए चुनावों के दौरान भरे अपने हलफनामे में इसकी जानकारी दी थी। उस वक्त योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी थी कि उनकी कुल संपत्ति 95 लाख रुपये है और उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
वहीं, इस हलफनामे गाड़ियों को लेकर बताया गया था कि उनके पास दो कारें हैं, जिनमें फॉर्च्यूनर और इनोवा कार शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक रायफल और एक रिवाल्वर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान प्रकाश झा। - फोटो : amar ujala
बात अगर उनके घर की करें, तो योगी आदित्यनाथ लखनऊ में स्थित सरकारी मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं। वहीं, बीच-बीच में वे गोरखपुर भी जाते रहते हैं क्योंकि यहां से उनका पुराना नाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें