व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के पीछे उसके हृदय का अहम योगदान होता है। अगर आपका ह्रदय ठीक ढंग से कार्य कर रहा है, तो शरीर का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं जब ह्रदय ठीक ढंग से काम नहीं करता, तो व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं शरीर के भीतर जन्म लेती हैं। इस कारण हृदय का स्वस्थ रहना काफी जरूरी है। ह्रदय को स्वस्थ रखने में योग का काफी खास योगदान होता है। योग शरीर को सांस और मस्तिष्क से जोड़ता है। इस कारण हृदय गति में सुधार देखने को मिलता है। इसके अलावा योग शरीर के स्ट्रेस को तो कम करता ही है साथ में उसको डिटॉक्स करने का भी कार्य करता है। योग करने से शरीर के भीतर से उच्च रक्तचाप कम हो जाता है। इस कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन कौन से योगासन हैं, जिन्हें करने से हृदय स्वस्थ रहता है?