फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार है योग का अभ्यास, इन योगासनों के रोजाना अभ्यास से पा सकते हैं लाभ

Mon, 03 Oct 2022 04:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं? - फोटो : istock
किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए आत्मविश्वास का मजबूत रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। आत्मविश्वास आपको काम को करने की प्रेरणा देने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। परीक्षा हो या ऑफिस का काम, बेहतर आत्मविश्वास आपकी गुणवत्ता को बढ़ाने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने में विशेष सहायक है। हालांकि कुछ प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं इस दिशा में आपके लिए समस्याकारक हो सकती हैं। योग विशेषज्ञ बताते हैं दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके आत्मविश्वास बढ़ाने और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने में विशेष लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आत्मविश्वास हमें जीवन के अनुभवों के लिए बेहतर तरीके से तैयार महसूस करने में मदद करता है। जब हम किसी चीज को लेकर आश्वस्त होते हैं, तो स्वाभाविक तौर पर उसके प्रति हमारी कार्य गुणवत्ता बढ़ती है। योग विशेषज्ञों का मानना है कि बचपन से ही दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की आदत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करने के साथ आपको जीवन में बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में मदद करती है।
विज्ञापन

2 of 4
पर्वतासन योग के नियमित अभ्यास से लाभ - फोटो : iStock
पर्वतासन योग से होने वाले लाभ

पर्वतासन योग के नियमित अभ्यास को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। यह योग मुद्रा आपको अपनी भावनाओं, विचारों और शरीर की संवेदनाओं के बारे में जागरूक करने में मदद करती है। सांस और शरीर के संतुलन पर ध्यान केंद्रित करने वाले इस योगासन के नियमित अभ्यास की आदत शरीर को विशेष लाभ दे सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है आत्मविश्वास को बढ़ाकर शारीरिक शक्ति और विकास को बेहतर करने के लिए इस योग को करना आपको विशेष लाभ दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्राणायाम से मस्तिष्क को मिलता है लाभ - फोटो : iStock
प्राणायाम से मिलता है विशेष लाभ

प्राणायाम के विभिन्न आसनों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रभावशाली माना जाता है। मन को शांत रखने और सकारात्मक विचारों के संचार होने से आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे आपकी कार्य गुणवत्ता में विशेष सुधार आता है। शोधकर्ता बताते हैं, नाडी शोधन प्राणायाम के रोजाना कुछ मिनटों के अभ्यास से आपके दिमाग को तनावमुक्त करने, तनाव और चिंता को दूर करने और आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
वृक्षासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock
वृक्षासन योग से होने वाले फायदे

वृक्षासन योग जिसे ट्री पोज के रूप में भी जाना जाता है, यह योगासन शरीर और मन दोनों को सेहतमंद रखने का सबसे कारगर तरीका हो सकता है। रक्त संचार को बढ़ाने में सहायक माने जाने वाले इस अभ्यास की आदत बनाने से अंग स्वस्थ रहते हैं। इस योग के अभ्यास के दौरान शरीर को विशेष एकाग्रता और समन्वय की आवश्यकता होती है, वृक्षासन योग करना आपको इस दिशा में लाभ प्रदान करता है। रोजाना इस अभ्यास की आदत बनाकर शरीर-मन को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें