फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा का एक साल पूरा: बरसी मनाने जुटे SKM के किसान, राकेश टिकैत बोले- अभी तक नहीं मिला न्याय

Mon, 03 Oct 2022 03:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
तिकुनिया हिंसा के एक साल होने पर जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
आज से ठीक एक साल पहले तीन अक्तूबर को हुई तिकुनिया हिंसा में मारे गए किसानों की याद में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कस्बा स्थित कौड़ियाला गुरुद्वारा में बरसी मनाई गई। इस दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना
लखीमपुर खीरी हिंसा की पहली बरसी पर कांग्रेस ने सोमवार को अजय मिश्र 'टेनी' को मंत्री बनाए रखने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं हो सकता कि काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को जानबूझकर निशाना बनाया गया, जबकि अपराधी केंद्रीय मंत्रि परिषद का सदस्य बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि मंत्री का बेटा हत्या में शामिल था।
विज्ञापन

2 of 5
तिकुनिया हिंसा के एक साल होने पर जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और पीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संयुक्त किसान मर्चा ने आगे की रणनीति के बारे में बताते हुए कहा कि  प्रदेश की राजधानी में 26 नवम्बर को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे तिकुनिया में किसान नेताओं के साथ कौड़ियाला गुरुद्वारा पहुंचे राकेश टिकैत ने सबसे पहले मत्था टेका और फिर पिछले साल हिंसा में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। वे गुरुद्वारा में चल रहे शबद कीर्तन में शामिल हुए, जहां वह करीब एक घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान किसान नेताओं ने आपस में बैठक कर आगे की रणनीति तय की।

4 of 5
जेल में बंद किसानों के परिजनों को सौंपे गए दो-दो लाख रुपये के चैक - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जेल में बंद किसानों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपये की चेक देने का एलान किया। राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने एक बार फिर से मंत्री टेनी को बर्खास्त करने, यूपी के बाहर केस का ट्रायल चलाने की मांग की। राकेश टिकैत ने कहा कि वह यहां पर शांति का संदेश लेकर आए हैं। पूरे देश में मारे गए किसानों का मुद्दा उठेगा। ब्लॉक स्तर पर धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश टिकैत ने हिंसा में मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने घायलों को 10 लाख का मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी घायलों को कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी, जिसके तहत 26 नवम्बर को प्रदेश की राजधानियों में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें