फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दवा लिवर की परेशानी दूर कर देंगे ये आसन

Thu, 17 Nov 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कुछ बुरी आदतों की वजह से आपका लिवर खराब हो सकता है। जैसे शराब ज्यादा पीना, धूम्रपान करना आदि। इसके अलावा ज्यादा नमक और खट्टा खाने से भी लिवर की समस्या हो सकती हैं। ये पांच योग करने से आप लिवर की इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन

अगर लिवर की समस्या से परेशान हैं तो करें ये योग

2 of 7
कपालभाति प्राणायाम
इसमें आपको सिद्धासन, पदमासन या वज्रासन में बैठना होता है। इसके बाद गहरी सांस लें और इसे नाक से निकालें। एक बार सांस लेने की क्रिया पांच से दस सेकेंड के बीच होनी चाहिए। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान आपको सांस निकालने पर देना है। इस योग को रोजाना पंद्रह मिनट के लिए करें। इसे करने से लिवर की कार्यक्षमता सुधरती है।
विज्ञापन

अगर लिवर की समस्या से परेशान हैं तो करें ये योग

3 of 7
धनुरासन
जिन्हें फैटी लिवर की समस्या है उनके लिए ये आसन बहुत उपयोगी है। इस आसन में आपको उल्टा लेटकर अपने पैरों को पकड़ना होता है। आप जितनी देर तक आराम से इस आसन को कर सकते हैं तब तक करते रहिए। जितना हो सके इस आसन को दोहराएं। 

अगर लिवर की समस्या से परेशान हैं तो करें ये योग

4 of 7
गोमुख आसन
ये आसन आपके लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। ये आसन लिवर सिरोसिस के लिए बेहतर माना जाता है। लिवर सिरोसिस में संक्रमित व्यक्ति का लिवर अपने आप सिकुड़ता रहता है और कठोर हो जाता है। इसे करने के लिए पालथी मारकर बैठें। फिर बाएं पैर को मोड़कर बाएं तलवे को दाएं हिप्स के पीछे लाएं और दाएं पैर को मोड़कर दाएं तलवे को बाएं हिप्स के पीछे लाएं। फिर हथेलियों को पैरों पर रखें। 
विज्ञापन

अगर लिवर की समस्या से परेशान हैं तो करें ये योग

5 of 7
इसके बाद हिप्स पर हल्का दवाब डालें और शरीर के ऊपरी भाग को सीधा रखें। अब बायीं कोहनी को मोड़कर हाथों को पीछे की ओर ले जाएं, सांस को खीचते हुए दाएं हाथ को ऊपर उठाएं। दायीं कोहनी को मोड़कर दाएं हाथ को पीछे ले जाएं फिर दोनों उंगलियों को आपस में जोड़ें। दोनों हाथों को हल्के-हल्के अपनी ओर खींचें।
विज्ञापन

अगर लिवर की समस्या से परेशान हैं तो करें ये योग

6 of 7
yoga
नौकासन
ये सबसे आसान आसन होता है। इसे करने का तरीका भी काफी आसान है। इसे करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेटना होता है। फिर एड़ी और पंजे को मिलाएं और दोनों हाथों को कमर से सटा लें। अपनी हथेली और गर्दन को जमीन पर सीधा रखें। इसके बाद दोनों पैरों, गर्दन और हाथों को धीरे-धीरे उठाएं। आखिर में अपना वजन हिप्स डाल दें। करीब 30 सेकेंड तक ऐसे ही रहें। और धीरे-धीरे शवासन अवस्था में लेट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर लिवर की समस्या से परेशान हैं तो करें ये योग

7 of 7
अर्ध मत्सयेंद्रासन
अगर आपका लिवर खराब हो गया है तो ये आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। दोनों पैरों को फैलाकर बैठें। फिर बाएं पैर को मोड़कर बायीं एड़ी को दाहिनें हिप के नीचे रखें। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए दाएं पैर का तलवा लाएं और घुटने की बायीं ओर जमीन पर रखें। इसके बाद बाएं हाथ को दाएं घुटने की दायीं ओर ले जाएं और कमर को घुमाते हुए दाएं पैर के तलवे को पकड़ लें और दाएं हाथ को कमर पर रखें। सिर से कमर तक के हिस्से को दायीं और मोड़ें। अब ऐसा दूसरी ओर से भी करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें