फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंणः विपक्ष ने किया सत्र का बायकॉट, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Thu, 17 Nov 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
gairsain - फोटो : arunesh pathaniya/ amarujala dehrdun
गैरसैंण की वास्तविक स्थिति क्या है इस पर विपक्ष के हमले के ‌साथ विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन की शुरूआत हुई। सदन की कार्यवाही के दौरान भोजन माताओं का मानदेय न बढ़ाने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया। उन्होंने कहा कि 01 अगस्त 2016 को मानदेय बढ़ाया गया था, लेकिन अभी तक भोजन माताओं को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिला है। 
विज्ञापन

2 of 8
gairsain
वॉक ओवर के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजकर 15 मिनट पर फिर शुरू हुई। लेकिन बीजेपी विधायक गैरसैंण पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर वेल में उतर आए। इस दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैरसैंण को जिला या राजधानी बनाने की मांग को लेकर हंगामा किया। विधायकों का कहना है कि जब तक गैरसैंण पर स्थिति साफ नहीं करेगी सत्र को नहीं चलने दिया जाएगा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। उधर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और रामनगर को जिला बनाने की मांग को लेकर लोग विधानसभा भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
gairsain
हंगामे के ‌बीच सरकार ने सदन में कुल 14 बिल पास किए। इनमें से दो बिल ऐसे हैं जिन्हें राज्यपाल द्वारा लौटाया गया था। इससे गुस्साए विपक्ष ने पूरे सत्र का बायकॉट कर दिया। विपक्ष ने उत्तराखंड सरकार पर गैरसैंण पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने संसदीय मर्यादा तोड़ी है। विपक्ष ने कहा कि गैरसैंण पर सरकार ने सदन में एक शब्द भी नहीं कहा। सरकार यूनिवर्सिटी के बिल पास कराने के लिए गैरसैंण में आई है।
 

4 of 8
gairsain
उधर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष आधिकारिक तौर पर लिखकर दे कि गैरसैंण पर क्या चाहता है। जिसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हमने लिखकर ही तो दिया है कि सरकार स्पष्ट करे कि वो गैरसैंण पर क्या चाहती है। शुक्रवार को सदन के दूसरे दिन सत्र में विपक्ष मौजूद नहीं रहेगा। सरकार अकेले सत्र चलाएगी। शुक्रवार को सत्र में अनुपूरक बजट पास होगा।तीन बजे बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर ‌दी गई।


 
विज्ञापन

5 of 8
भरासीसैंण में बना नया विधानसभा भवन - फोटो : AmarUjala
सदन शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हम सातवीं बार गैरसैंण में आए हैं। हम यहां क्या कर रहे हैं। सरकार स्‍थायी राजधानी का मामला साफ करे। भट्ट ने कहा कि घोषणा के बाद सरकार का शासनादेश आया। सरकार गैरसैंण पर अपना स्टैंड क्लीयर करें। वहीं बीजेपी विधायक सुरिंदर सिंह जीना बोले कि उत्तराखंड सरकार ने गैरसैंण को राज्य अतिथि गृह बना दिया है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
gairsain
जवाब में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा भवन लगभग बनकर तैयार है। और शासनादेश गलती से जारी हुआ है।इससे पहले वंदेमातरम के साथ भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की शुरुआत हो गई। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दीप जलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। सदन में पहुंचने वाले विधायकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
yashpal arya
​​सत्र की सभी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई थीं। गैरसैंण से लेकर भराड़ीसैंण तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कैबिनेट मंत्री और विधायक बुधवार देर शाम तक भराड़ीसैंण पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत बदरीनाथ धाम से सीधे भराड़ीसैंण पहुंचे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल देहरादून से यहां पहुंचे। सदन में मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस विधायक, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा के 15 विधायक मौजूद रहे।
​  
विज्ञापन

8 of 8
gairsain

उधर, वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, विधायक गणेश गोदियाल हीरा सिंह बिष्ट, विशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रणजीत सिंह रावत समेत कई नेता भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। अन्य मंत्रियों और विधायक के देर रात तक यहां पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचने पर भाजपा विधायक मदन कौशिक ने वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं में काफी देर तक बातचीत हुई। उधर, बुधवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सत्र की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें