yoga
- फोटो : pixa
ताड़ासन-
इस आसन को करने से आपका मस्तिष्क एकाग्र होता है। इस आसन को करने से आपकी भुजाओ, घुटनों और टखनों को मजबूती मिलती है और यह आपकी श्वास को संतुलित करने में भी मददगार है। इस आसन को करने से आपके पाचनतंत्र में भी सुधार होता है। आपके शरीर में रक्तसंचार को बेहतर करता है जोकि आपको जवां बनाए रखने में सहायक है। बच्चों के लिए भी यह आसन अच्छा माना गया है। यह बच्चों की लंबाई बढ़ाने में कारगर है।
ताड़ासन की विधि-
इस आसन को करने के लिए खड़े हो जाए और अपनी गर्दन व पीठ को सीधा रखें।
अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और धीरे से सांस खींचे।
कुछ देर तक इसी अवस्था में रहने के बाद सांस को छोड़ते हुए पहली अवस्था में वापस आ जाएं।