फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार: रोहिणी कोर्ट में ढेर हुए राहुल के शव का फफूंडा में हुआ अंतिम संस्कार, लापरवाह रही पुलिस

Tue, 28 Sep 2021 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
राहुल के घर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में पुलिस की गोली से ढेर हुए राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके का शव सोमवार देर रात उसके गांव फफूंडा में पहुंच गया। दिल्ली पुलिस शव को लेकर आई। इसकी जानकारी के बाद खरखौदा पुलिस गांव में पहुंची। मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इस दौरान पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। मंगलवार सुबह राहुल के अंतिम संस्कार के दौरान जहां लोगों की भारी भीड़ रही, वहीं पुलिस नदारद रही।

बता दें कि शातिर अपराधी राहुल के परिवार को दिल्ली पुलिस ने खतरा बताया है। शनिवार को परिवार जब राहुल का शव लेने दिल्ली पहुंचा था तो पुलिस ने परिवार को वापस लौटा दिया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग के बदमाश भी टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाशों को ढूंढ रहे हैं। गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए उसके गुर्गे वारदात कर सकते हैं। राहुल का मेरठ में नेटवर्क भी खंगाला जा रहा है। हालांकि मेरठ पुलिस की जांच में सामने आया कि वह दिल्ली में वारदात करता था। फिलहाल वह टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को पुलिस कस्टडी में शातिर अपराधी गोगी को टिल्लू गैंग के दो शूटरों ने मार डाला। कोर्ट में मौजूद पुलिसवालों ने दोनों शूटरों को वहीं ढेर कर दिया। इसमें एक शूटर मेरठ के खरखौदा के फफूंडा गांव का निवासी राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके था। वह गांव छोड़कर टिल्लू गैंग में शामिल हो गया था। टिल्लू और गोगी के बीच में गैंगवार चल रही थी। इसके चलते उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल के घर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गोगी गैंग के बदमाश टिल्लू के साथियों को ढूंढ रहे हैं। इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने टिल्लू गैंग के शूटर उमंग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि गोगी की हत्या के लिये टिल्लू ने जेल में बागपत के अपराधी सुनील राठी से हाथ मिलाया था। टिल्लू और गोगी के बदमाशों के बीच गैंगवार मेरठ और बागपत तक न पहुंचे, इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। अनहोनी की आशंका देखते राहुल के शव को दिल्ली पुलिस ने देने से मना कर दिया था।  

4 of 5
राहुल के घर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद दिल्ली पुलिस राहुल के शव को लेकर उसके गांव फफूंडा पहुंची। वहीं, खरखौदा पुलिस भी गांव में तैनात रही। सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई। मंगलवार को राहुल के अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन पुलिस नदारद रही। ऐसे में चर्चा रही कि जिस तरह गोगी के गुर्गे राहुल के साथियों की तलाश में जुटे हैं, यदि कोई अनहोनी हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बनाई थी हत्या की योजना
साढ़े छह लाख के इनामी रहे शातिर अपराधी जितेंद्र मान उर्फ गोगी को पुलिस कस्टडी में रोहिणी कोर्ट मारने की प्लानिंग राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके निवासी फफूंडा ने बनाई थी। राहुल ही वकील की वेशभूषा बनाकर अपने साथी के साथ कोर्ट में पहुंचा। फाइल में पिस्टल रखी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें