आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में इंसान का शांत रहना बहुत जरूरी है। हमारी विकसित सभ्यता ने हमारे जीवन को जितना आसान करने की कोशिश की है। उतना ही हम तनावग्रस्त भी हुए हैं। आज के इस आधुनिक दौर में कई लोग चिंता और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कई मर्तबा तो स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि इंसान इन सब से परेशान होकर कुछ गलत कदम भी उठा लेता है। इस कारण व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। व्यक्ति स्वस्थ तभी रह सकता है, जब उसके जीवन में शांति का वास हो। शांति ही हमें तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति दिला सकती है। नियमित तौर पर योग करने से व्यक्ति को अपने जीवन में शांति का अनुभव होता है। योग करने से हमारे जीवन से तनाव दूर हो जाता है। मस्तिष्क और शरीर को आराम मिलता है। ऐसे में हम आपको उन आसनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको करने से मानसिक शांति मिलती है।