फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज से पीड़ित लोग कर सकते हैं ये चार योगासन, मिल सकते हैं गजब के फायदे

Wed, 18 Aug 2021 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज की दौड़ती-भागती दुनिया में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इसमें कई आम बीमारियां तो कई खतरनाक बीमारियां शामिल हैं। ऐसी ही एक बीमारी है, जिससे काफी ज्यादा संख्या में लोग पीड़ित हैं और ये बीमारी है डायबिटीज। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण आमतौर पर डायबिटीज की समस्या होती है। वहीं, आगे चलकर ये हाई ब्लड शुगर लेवल की तरफ चला जाता है। ऐसे में अगर इसे समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया, तो ये हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह के दुष्प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपने खानपान से लेकर अपनी फिजकिली एक्टिविटी पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में योग के जरिए आपको डायबिटीज में काफी फायदे मिल सकते हैं। यही नहीं, योग के जरिए तनाव मुक्त आप हो सकते हैं, लो ब्लड प्रेशर के लेवल को बढ़ाकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज कौन से योगासन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Paschimottanasana - फोटो : istock
पश्चिमोत्तानासन
  • इसमें आपको पैरों को आगे की तरफ फैलाना है, फिर धीरे-धीरे करके आगे की तरफ झुकते हुए सांस लेनी है। साथ ही अपने अंगूठे को अपनी उंगलियों से पकड़ने की कोशिश करें। ऐसा दोनों पैरों पर करना है। फिर अपनी पूरी सांस छोड़ें और कोहनी को घुटनों पर रखते हुए आगे की तरफ झुक जाएं। इसके बाद अपने पैरों को सीधा रखें और थोड़ी देर तक इसी मुद्रा में रहें।
विज्ञापन

3 of 5
मंडूकासन के फायदे - फोटो : istock
मंडूकासन करें
  • इसमें आपको घुटने टेककर बैठना है, अंगूठों को अंदर रखकर अपनी मुट्ठियों को कसकर बंद करते हुए सांस लें। फिर आगे की तरफ झुकें और सांस छोड़ें। वहीं, ज्यादा दबाव नाभि पर डालें। इसके बाद अपनी छाती से स्पर्श करते हुए आगे की तरफ मुंह करें और कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें। आखिर में गहरी सांस लेते हुए दोबारा घुटने टेककर बैठ जाएं। 4-5 बार इसे आप कर सकते हैं।

4 of 5
Pavanamuktasana - फोटो : istock
पवनमुक्तासन
  • इसमें आपको पीठ के बल फर्श पर लेटना है और अपने पैरों को अपनी बाहों से शरीर की ओर मोड़कर रखना है। फिर दाहिने घुटने को अपने सीने की तरफ लाते हुए सांस छोड़ें और अपने हाथों से जांघ को अपने पेट पर दबाना है। फिर अपने सिर और छाती दोनों को ऊपर की तरफ उठाएं और अपनी ठुड्डी को अपने दाहिने घुटने पर स्पर्श करने दें। इस बीच दो सेकंड के लिए रुकें और सांस अंदर-बाहर करें। इसके बाद पूरी तरह सांस छोड़ें और वापस जमीन पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Purvottanasana - फोटो : istock
पूर्वोत्तानासन
  • इस योगासन में अपने पैरों को आगे की तरफ फैलाकर बैठें और अपने हाथों को जमीन पर लगाएं। वहीं, कोहनियों को सीधा रखें और हाथों को नितंबों से लगभग काफी पीछे रखें। फिर अपनी उंगलियों को नितंबों की तरफ करें और सांस भरते हुए अपने शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं और फिर शरीर के वजन को पैरों और बाहों पर संतुलित करने का प्रयास करें। आखिर में सिर को पीछे की तरफ नीचे लटकने दें और सांस छोड़ते हुए शरीर को धीरे-धीरे नीचे करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें