फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 चीजों को रूटीन में करें शामिल, नया साल बन जाएगा खुशनुमा

Sun, 31 Dec 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
योगा और स्वास्थ्य
नए साल का सेलीब्रेशन अभी से शुरू हो गया है। लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए न केवल धूमधाम से पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं बल्कि ये भी सोच रहे हैं कि आखिर वो क्या रेज्यूलेशन लें। अगर आप यही सोच रहे हैं तो आपकी इस परेशानी को हम चुटकियों में दूर कर देते हैं। इन चीजों को अपनाकर आप अपने नए साल को शानदार बना सकते हैं। 

पढे़ं- बार-बार भूलना भूल जाएंगे, जब ये नुस्खे अपनाएंगे
 
विज्ञापन

2 of 5
हेल्थ
रोजाना करेंगे एक्सरसाइज
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। ये लाइन तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन नए साल में इसे अपने रूटीन में शामिल करके आप हमेशा के लिए अपनी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। ऐसे में खुद से ये वादा करें कि आप रोजाना 40 मिनट तक जरूर एक्सरसाइज करेंगे।

पढे़ं- सरल मत्स्यासन: शरीर की पाचन शक्ति बढ़ाने का अचूक उपाय
 
विज्ञापन

3 of 5
हेल्थ
अपने गोल को पाने की कोशिश करें
इस साल खुद से ये प्रण लें कि आप किसी भी तरह की समस्या से अपने आप को पड़ने से बचाएंगे। साथ ही अपने गोल को पाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। 

पढे़ं- बचाना है पार्लर का खर्च तो करें ये तीन योगासन, चेहरे पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा
 

4 of 5
fitness
नींद जरूर करें पूरी
अक्सर लोग रात में पूरी नींद नहीं लेते जिसकी वजह से धीरे धीरे उनका शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में आप नए साल में इस बात का प्रण लें कि रोजाना कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लेंगे ताकि दूसरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकें। 

पढे़ं- 10 मिनट का ये आसन आपको दिलाएगा कमर दर्द से राहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिटनेस
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
लोग अपने काम काज में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पानी कम पीते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें पानी आपके शरीर में ईंधन की तरह काम करता है। दिन में करीब 8 गिलास पानी जरूर पिएं। ये वजन घटाने, पाचन, सुंदर त्वचा और बालों को सुंदर बनाने का काम करता है। 

पढे़ं- सर्जरी को छोड़िए, हमेशा दिखना है जवां तो कुछ मिनट निकालकर ये योग करिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें